न्यूज एंकर की हत्या के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, पांच साल पहले लापता हुई थी सलमा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 14 अगस्त 2023। पांच साल पहले लापता हुई न्यूज एंकर सलमा खान की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। सलमा खान लोकल चैनल में न्यूज एंकर थी, उसके अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस लगातार सलमा की तलाश करती रही थी लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला। अचानक उसकी हत्या की बात सामने आई, हत्या का आरोप उसके साथी जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसके एक अन्य साथी पर लगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हत्या कर शव को दर्री मुख्य मार्ग भवानी मंदिर के पास सड़क निर्माण के दौरान दफना दिया था। यह बात सामने आने के बाद जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसका साथी फरार हो गए थे। जहां पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और बहुत जल्द खुलासा करने की बात कही जा रही है।

पुलिस ने कुछ माह पहले ही दर्री मुख्य मार्ग किनारे सलमा खान का नर कंकाल बरामद करने जेसीईबी मशीन से खुदाई भी की गई थी। जहां नर कंकाल नहीं मिलने के बाद रायपुर से डिटेक्टिव मशीन भी मंगाई गई थी। लेकिन नर कंकाल बरामद नहीं हुआ, लगातार इस मामले में तलाश जारी है। सलमा खान की हत्या कब, कैसे और किन परिस्थिति में हुई है, इसका खुलासा पुलिस बहुत जल्द कर सकती है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की तिरंगा यात्रा और रैली आज; चुनाव में जीत के लिए भाजपाई करेंगे महाआरती, भारत माता से लेंगे आशीर्वाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ बीजेपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आज तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली निकालकर भारत माता की महाआरती की जाएगी। चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेगी। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी