केंद्रीय मंत्री शिवराज ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस को नजर नहीं आता किसानों का सम्मान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अगस्त 2024। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि हम किसान सम्मान निधि को लेकर बात कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस किसानों को सीधे मदद देने की बात करती है। कांग्रेस ने कभी भी किसान सम्मान निधि जैसी योजना नहीं बनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना को लेकर आए। उन्होंने कांग्रेस कभी नहीं समझ सकती कि 6000 रुपये एक छोटे किसान के लिए कितने मायने रखते हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बोले कि किसान सम्मान निधि ने किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। साथ ही किसानों का सम्मान भी बढ़ा है। लेकिन विपक्ष को किसानों का सम्मान नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि जब मैं कृषि मंत्री बना तो मैनें कई सारे पूर्व प्रधानमंत्रियों के भाषणों को पढ़ा। जब मैं भाषण पढ़ रहा था तो मैं आश्चर्यचकित था कि कांग्रेस ने कभी भी किसानों को प्राथमिकता नहीं दी। जब मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण पढ़ा तो उनके भाषण में किसान शामिल थे। पीएम मोदी के दिल में किसान कल्याण की भावना है। इसलिए वह किसानों की बात करते हैं। 

राज्यसभा में शिवराज सिंह बोले कि पिछले दिनों एक नेता ने बड़ी यात्रा की। यात्रा के दौरान वह हरियाणा के सोनीपत गए। यहां उन्होंने सब कुछ वास्तविक दिखाने के लिए रील बनाई। यहां कई सारे कैमरामैन और किसान थे। वह खेत में गए और हल देखकर पूछने लगे कि यह क्या है? एक पूर्व प्रधानमंत्री को तो जब पता चला कि लाल मिर्च का दाम हरी मिर्च से ज्यादा है तो उन्होंने किसानों से पूछा कि किसान लाल मिर्च क्यों नहीं उगाते? इस दौरान सदन में काफी बहस भी हुई। 

Leave a Reply

Next Post

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय नरेन्द्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 05 अगस्त 2024। बिलासपुर में चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है, पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल पूरा मामला सरकंडा थाना के तहत चिंगराजपारा संतोषी चौक का है, जहां […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प