‘अब आगे सुनवाई नहीं होगी, मजिस्ट्रेट या हाईकोर्ट जा सकते हैं’…सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों का केस बंद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 मई 2023। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठी महिला पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा कि अब तक सभी पीड़िताओं के बयान क्यों दर्ज नहीं किए गए? इतना ही नहीं कोर्ट ने पूछा कि कब इनके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाएंगे। वहीं दिल्ली पुलिस के तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए  हैं। नाबालिग की शिकायत पर पहली एफआईआर में बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। वहीं दूसरी एफआईआर में धारा 345, धारा 345(ए), धारा 354 (डी) और धारा 34 लगाई गई हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक महिला पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। छह पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। SG ने कहा अगर सभी बातों के लिए अगर शिकायतकर्ता कोर्ट आएंगे तो यह सही नहीं होगा, जो उनकी अर्जी में मांग थी वो पूरी हो गई है। अब नई मांग यह उचित नहीं है। उन्होने कहा दिल्ली पुलिस अपना काम कर रही है। 

सुप्रीम कोर्ट अब आगे नहीं करेगा सुनवाई

सभी पक्षों की बात सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह महिला पहलवानों के यौन शौषण के मामले में अब आगे की सुनवाई नहीं करेगा। कोर्ट ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में मामले में एफआईआर को लेकर मांग की गई थी जो कि पूरी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने महिला पहलवानों को कहा कि भविष्य में वो संबंधित मजिस्ट्रेट या हाईकोर्ट का रूख कर सकते है। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं द्वारा रिटायर्ड जज से मामले की जांच की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

'बेटी बचाओ' का नारा सिर्फ ढोंग : राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ 'हाथापाई' को बताया शर्मनाक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 मई 2023।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ यह व्यवहार शर्मनाक है और ‘बेटी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ