रायपुर दक्षिण उपचुनाव : मतदान केंद्र में आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का मतदान जारी है. मतदान के दौरान दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़कर मामला शांत कराया. मतदान केंद्र में झड़प के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। बताया जा रहा कि भाजपा का गमछा पहनकर मतदान केंद्र के अंदर जाने और महापौर एजाज ढेबर के फूड पैकेट बांटने को लेकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई. झड़प की जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए और मामला शांत कराया गया।

उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दिए गए हैं. मजिस्ट्रेट लेवल के अधिकारी भी तैनात हैं. मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रतियोगी छात्रों और पुलिस से फिर हुई तीखी झड़प, आईडी प्रूफ मांगने पर भड़के छात्र, बुलाई गई फोर्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 13 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रतियोगी छात्र और पुलिस में झड़प हो गई। स्थिति मारपीट और हाथपाई तक आ गई। इससे हलचल मच गई। छात्रों के उग्र रुख को देखते हुए मौके पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप