‘एबार बीजेपी सरकार’: पीएम मोदी का बंगाल के नाम पत्र, महिलाओं की सुरक्षा और विकास को लेकर साधा निशाना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 23 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल में आगामी राजनीतिक हलचलों के बीच पीएम मोदी ने बंगाल के नाम पत्र लिखा है। पीएम ने राज्य के मतदाताओं को बंगाली और हिंदी भाषा में एक पत्र लिखकर सीधा संवाद किया है। इस पत्र के जरिए पीएम ने ‘एबार बीजेपी सरकार’ (इस बार भाजपा सरकार) का नारा देते हुए बंगाल की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है और राज्य के कायाकल्प का संकल्प दोहराया है।

सोनार बंगाल’ का सपना और सुरक्षा पर सवाल

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि ‘सोनार बंगाल’ की चाह रखने वाला आज हर नागरिक दुखी है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल की माताएं और बहनें आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पीएम के अनुसार, अवैध घुसपैठ और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने राज्य की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने वादा किया कि वे बंगाल को एक विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड

 पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि उनकी सरकार ने जनहित को ही सर्वोपरि रखा है। राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग न मिलने के बावजूद केंद्र ने बंगाल में बड़े स्तर पर काम किए हैं। जन-धन योजना के जरिए लगभग 5 करोड़ लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया और स्वच्छ भारत अभियान के तहत 85 लाख शौचालयों का निर्माण हुआ। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि जब गरीबों का हक छीना जा रहा था, तब केंद्र ने छोटे व्यापारियों को 2.8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज देकर सहारा दिया। उन्होंने गांव-गांव तक पहुँची बिजली, पानी और सड़कों को अपनी सरकार की नीतियों का सुखद परिणाम बताया।

मातृशक्ति पर भरोसा

अपने संदेश के अंत में पीएम ने महिलाओं के साहस की सराहना करते हुए कहा कि मेहनती महिलाएं ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। उन्होंने बंगाल के हर परिवार की खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए सम्मानजनक जीवन देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Next Post

आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में झूठ परोसा गया, जमीनी हकीकत कागजी दावों से उलट - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 फरवरी 2026। आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में सरकार ने चतुराई से अपनी नाकामी और असल आंकड़ों को छुपाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ज़मीन हकीकत सरकार के कागजी दावों से बिल्कुल अलग है, पिछले बजट में छात्रवृत्ति के लिए आबंटित राशि का […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान