बॉलीवुड निर्देशक रूमी जाफरी, राकेश बेदी ने किया डॉली तोमर, रजनीश दुबे, का सूफी गीत “इमाम-ए-हिंद” लॉन्च

शेयर करे

अभिनेत्री डॉली तोमर, रजनीश दुबे, का सूफी गीत “इमाम-ए-हिंद” का म्यूजिक लॉन्च

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 अप्रैल 2023। हज़रत पीर नूर सतगुर बाबा, बड़ी दरगाह, नवसारी के 1235 साल पूरे होने के विशेष उरुस अवसर पर। अमिताभ बच्चन, सलमान खान अभिनीत फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो जैसी फ़िल्म के निर्देशक रूमी जाफरी, ऎक्टर राकेश बेदी ने डॉली तोमर, रजनीश दुबे और निर्माता खुर्रम सय्यद के एक बेहद रूहानी और सूफी गीत “इमाम-ए-हिंद” को मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में लॉन्च किया। डीके ओमशील प्रोडक्शंस यूएसए और ओमशील प्रोडक्शन द्वारा इस गीत को रिलीज किया गया है। यहां इस डिवोशनल सॉन्ग को दिखाया गया जिसे सभी ने बहुत पसन्द किया। चीफ गेस्ट लेखक निर्देशक रूमी जाफरी ने कहा कि इमाम ए हिन्द के लिए मैं निर्माता खुर्रम सय्यद, ऎक्टर डायरेक्टर रजनीश दुबे और ऎक्ट्रेस डॉली तोमर को बहुत मुबारकबाद देता हूँ। हमारे देश मे सूफी संतों की महान परंपरा रही है और इस एल्बम के जरिये उसी परम्परा को आगे बढ़ाया गया है। यह दिल और रूह को सुकून पहुंचाने वाला एक गीत है। निर्देशक रजनीश दुबे ने बताया कि इस रूहानी गीत को गुजरात के नवसारी में स्थित हजरत पीर नूर सतगोर बाबा की बड़ी दरगाह पर शूट किया गया है। इसके वीडियो में मेरे अलावा डॉली तोमर और मोंटी सैयद का नाम ज़िक्र के काबिल है।

डॉली तोमर ने कहा कि इस गीत की शूटिंग के अनुभव हम सब के लिए बड़ा प्रभावी और यादगार रहा। मुझे इस्लाम के बारे में काफी कुछ जानने समझने का मौका मिला। साथ ही देश की गंगा जमना संस्कृति की गहराई और इसकी महानता का अंदाजा हुआ। मैं रूमी जाफरी का भी शुक्रिया अदा करती हूं कि इतने महान लेखक निर्देशक हमारे इस म्युज़िक लॉन्च इवेंट पर आए और अपनी कीमती राय भी दी।

गौरतलब है कि ओमशील प्रोडक्शन एक ऐसी भारतीय प्रोडक्शन हाउस है, जो फिल्म्स, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण करती है और इसकी एक शाखा अमरीका में भी है, जिसका नाम डीके ओमशील प्रोडक्शन है। इसके प्रमुख डॉली तोमर और खुर्रम सैयद हैं। डॉली तोमर ने आगे कहा कि ओमशील प्रोडक्शन इस सूफी गीत के बाद इस साल एक फीचर फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” भी लेकर आ रहा है, जो सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक नॉवेल पर आधारित इस फ़िल्म को मध्य प्रदेश में फ़िल्माया गया है, जिसे रजनीश दुबे ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

इस एल्बम के निर्माता खुर्रम सय्यद, डॉली तोमर हैं, सह निर्माता अंसार ए मोहम्मद और मोंटी सय्यद हैं। यहां गेस्ट के रूप में सय्यद लईक अहमद और रहमान अली भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर यहाँ एक कवि सम्मेलन भी हुआ जिसमें दीप्ति मिश्रा, नजर बिजनौरी, राकेश बेदी और अल्तमश अब्बास ने अपनी शायरी सुनाई। जिसका आयोजन नजर बिजनौरी जी, हम फेस्ट और ओमशील प्रोडक्शन के सहयोग से किया गया था। प्रोडक्शन टीम से कैमरामैन पी जॉन विजि, क्रिएटिव हेड कवीरा अर्जुन और एसोसिएट डायरेक्टर देवू नामदेव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

शासकीय कन्या शाला सरकण्डा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी

शेयर करेउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 27 अप्रैल 2023। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकण्डा के कक्षा 9वीं एवं 11वीं का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा प्रभारी डॉ. गीता यादव ने कक्षावार एवं संकायवार परीक्षा परिणामों की घोषणा की। प्राचार्या श्रीमती गायत्री […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान