टीएमसी नेता डेरेक का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला; कहा- मानसून सत्र को बाधित करने के तरीके खोजती रही सरकार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 अगस्त 2025। संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र पूरे मानसून सत्र के दौरान बचाव की मुद्रा में रहा। केंद्र सरकार मानसून सत्र को बाधित करने के तरीके खोजती रही टीएमसी ने एक्स पर सत्तारूढ़ गठबंधन को कमजोर कहा। उन्होंने कहा कि पूरे मानसून सत्र में 239 सीटों वाला मोदी गठबंधन रक्षात्मक मुद्रा में रहा। भारत के उपराष्ट्रपति लापता हो गए और भाजपा को अभी तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिला। वोट चोरी घोटाला भी हुआ। दबाव में आकर उन्होंने पूरे सत्र को प्रभावित करने और बाधित करने के तरीके खोज निकाले।

21 अगस्त को खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र
ऑपरेशन सिंदूर से लेकर बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर हुए हंगामे के साथ संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। यह सत्र सरकार और विपक्ष के बीच लगातार टकराव, अंतिम दो सप्ताह में थोक में निपटाए गए विधायी कामकाज, जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे और जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने के कारण चर्चा में रहा।

27 विधेयक हो सके पारित
एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के 166 घंटे बर्बाद हो गए। इससे जनता के टैक्स के करीब 248 करोड़ रुपये डूब गए। हंगामे के कारण लोकसभा के 84.5 घंटे, जबकि उच्च सदन राज्यसभा के 81.12 घंटे बर्बाद हो गए। राज्यसभा की कार्यवाही 38.88 घंटे ही चल सकी। हालांकि, अंतिम नौ कार्य दिवसों में ताबड़तोड़ विधायी कामकाज निपटाए गए। राज्यसभा में 15 तो लोकसभा में 12 विधेयक पारित किए गए। विपक्ष के हंगामे के बीच सभी विधेयक या तो बिना किसी चर्चा के या चर्चा की औपचारिकता निभाकर ध्वनिमत से पारित कराए गए। देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर विशेष चर्चा में भी विपक्ष ने हिस्सा नहीं लिया और यह चर्चा अधूरी रही।

Leave a Reply

Next Post

गौरेला पेंड्रा मरवाही: रिहायशी इलाके में घुसे सियार, ग्रामीणों पर किया हमला, कई घायल; लोगों में दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही 23 अगस्त 2025। गौरेला पेंड्रा मरवाही के जोगीसार इलाके में कल शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो सियार रिहायशी इलाके में आ धमके और ग्रामीणों पर हमला करने लगे। हमले में लगभग दर्जन भर ग्रामीण घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में […]

You May Like

सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत