छत्तीसगढ़ को एक बार फिर, आयुष्मान भारत योजना के दो क्षेत्रों में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 सितंबर 2022 । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आयुष्मान भारत के अलग-अलग प्लेटफार्म पर भी छत्तीसगढ़ लगातार कीर्तिमान रच रहा है। आज दिनांक 26 सितंबर को दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन के आयोजन में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर के दो पुरस्कार मिले हैं। छत्तीसगढ़ राज्य आयुष्मान भारत योजना के प्रत्येक कार्य क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहा है। दिल्ली में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष पूर्ण होने पर व आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के एक वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय आरोग्य मंथन का आयोजन हुआ। इस दौरान राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से उपचारित कुल हितग्राहियों में से 58 फीसदी महिलाओं को उपचार दिलाया है। छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। लैंगिक समानता को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को इतनी बड़ी संख्या में योजना के माध्यम से उपचार देने वाला देश का इकलौता राज्य है।

दो दिवसीय आरोग्य मंथन 2022 का आयोजन

छत्तीसगढ़ की ओर से सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आर. प्रसन्ना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह संचालक स्वास्थ्य सेवायें भीम सिंह, उपसंचालक राज्य नोड़ल एजेंसी डाॅ. श्रीकांत राजिमवाले ने यह पुरस्कार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया के हाथों ग्रहण किया। नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में दो दिवसीय आरोग्य मंथन 2022 का आयोजन हुआ।

क्या है डिजिटल मिशन

आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के माध्यम से इलेक्ट्रानिक हेल्थ कार्ड निर्मित किये जाने है। जिसके जरिये मरीज के जांच संबंधित सारे दस्तावेज आॅनलाईन उपलब्ध रहेंगे। कार्ड के माध्यम से इन दस्तावेजों को किसी भी अस्पताल के चिकित्सक देख सकेंगे। साथ ही अपने मोबाइल पर मरीज खुद भी अपनी जांच संबंधित सभी दस्तावेज देख सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

रिलीज़ होते ही पॉपुलर हुआ कृष्णा सैनानी का म्युज़िक वीडियो "यकीन"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 सितंबर 2022। सिंगर मिसेज कृष्णा सैनानी का एक खूबसूरत म्युज़िक वीडियो “यकीन” केएस फिल्म्स इंडिया के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। इस सॉंग का कॉन्सेप्ट भरत श्रीपत सुनंदा और दीप्ति बनसोडे का है। गीत को काफी व्यूज मिल रहे […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर