ममता ने मोदी पर साधा निशाना : भाजपा टोलबाज पार्टी इसके नेता डरावने लोग, पूछा- बीजेपी पार्टी है?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता 20 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल में मतदान की तारीख नजदीक है. लिहाजा, चुनाव प्रचार भी पूरी स्पीड के साथ चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं शनिवार को उन्होंने खड़गपुर में रैली की और अपने भाषण में पीएम मोदी ने बीजेपी को बंगाल की असली पार्टी बताया। पीएम मोदी के संबोधन के बाद टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए मोदी पर निशाना साधा।

ममता बनर्जी के बाहरी वाले आरोपों को चोट पहुंचाते हुए पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि, जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे, इसलिए अगर यहां सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है बीजेपी. बीजेपी के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है।

पीएम मोदी के इस बयान पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने तंज भरे अंदाज में कहा कि बीजेपी राजनीतिक पार्टी है? ममता ने बीजेपी नेताओं पर वार करते हुए कहा कि ये डरावने लोग हैं, ये लोग दंगा कराने, लोगों को मारने, बलात्कार करने में शामिल हैं. बीजेपी की महिला नेता खुद पार्टी में सुरक्षित नहीं हैं. बीजेपी देश की सबसे बड़ी टोलबाज  है।

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर बंगाल को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया. इस पर पलटवार करते हुए ममता ने  केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है।  ये लोग सबकुछ बेच रहे हैं. ट्रेन, बैंक ये लोग हल्दिया पोर्ट भी बेच देंगे। लेकिन हम लोग बीजेपी को बंगाल में घुसने नहीं देंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम केयर्स के नाम पर इन लोगों ने करोड़ों रुपये लिए लेकिन अब भी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन नहीं मिल रही है।

इन लोगों ने बिहार में लोगों को फ्री में वैक्सीन देने का वादा किया था लेकिन अभी तक किसी को फ्री वैक्सीन नहीं मिली। टीएमसी सरकार की तारीफ करते हुए ममता ने कहा कि हमने प्रावसियों को बाहर से अपने राज्य वापस लाया. हमने लोगों के ट्रेन का किराया चुकाया।  इन लोगों ने असम में 14 लाख लोगों को बाहर किया है. बंगाल में भी ये लोग ऐसा ही करेंगे. हम बंगाल में एनपीआर की अनुमति कभी नहीं देंगे. बीजेपी ने किसानों की जमीन छीनने के लिए तीन कृषि कानून भी बनाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऑनलाईन न्यायालयीन प्रक्रिया सभी के लिए सुविधाजनक : चीफ जस्टिस मेनन

शेयर करेनवीन न्यायालय भवन में बने अट्ठारह कोर्ट कक्षों का भी लोकार्पण किया गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 20 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन ने आज प्रातः 11:00 बजे राज्य के प्रथम वर्चुअल कोर्ट तथा नवीन न्यायालय भवन रायपुर के चौथे एवं पांचवी मंजिल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण