प्रतिबंध झेल रहे रूस ने मांगी भारत से मदद! निवेश में बढ़ोतरी की अपील

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 मार्च 2022। यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस ने भारत से मदद की अपील की है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट बताती है कि रूस ने भारत से अपील की है कि वह प्रतिबंध से प्रभावित मॉस्को के तेल और गैस क्षेत्र में अपने निवेश को बढ़ाए। रूस एशिया के तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश भारत में रूसी कंपनियों के बिक्री नेटवर्क का विस्तार करने का इच्छुक है। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद से रूस की इकॉनमी सबसे गहरे संकट का सामना कर रही है क्योंकि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर आक्रमण करने की वजह से मॉस्को पर गंभीर प्रतिबंध लगाए हैं। कुछ पश्चिमी देशों ने भारत से यूक्रेन में रूसी कार्रवाइयों की निंदा करने को कहा है कि लेकिन भारत अब तक रूस के खिलाफ बोलने से बचता रहा है।

रूस चाहता है कि भारत बढ़ाए अपना निवेश 

रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा है कि भारत में रूस के तेल और पेट्रोलियम उत्पाद का निर्यात 1 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच गए हैं, और इस आंकड़े को बढ़ाने के स्पष्ट अवसर हैं। नोवाक ने भारतीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से कहा कि हम रूसी तेल और गैस क्षेत्र में भारतीय निवेश को और आकर्षित करने और भारत में रूसी कंपनियों के बिक्री नेटवर्क का विस्तार करने में रुचि रखते हैं।

वैश्विक ऊर्जा बाजार होगी बाधित

अमेरिका ने इसी सप्ताह रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया और ब्रिटेन ने कहा है कि वह साल के अंत तक चरणों में प्रतिबंध लगाएगा। चूंकि रूस कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। ऐसे में पश्चिमी देशों के फैसलों से वैश्विक ऊर्जा बाजार और बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि भारत द्वारा संचालित कंपनियां रूसी तेल और गैस क्षेत्रों में हिस्सेदारी रखती हैं, जबकि रोसनेफ्ट (आरओएसएन.एमएम) सहित रूसी संस्थाओं की भारतीय रिफाइनर नायरा एनर्जी में बहुमत की हिस्सेदारी है। कुछ भारतीय कंपनियां रूसी तेल भी खरीदती हैं।

Leave a Reply

Next Post

चीन की शरण में पुतिन: ड्रैगन से मांगी सैन्य मदद व रक्षा उपकरण, क्या वाकई रूस पर भारी पड़ रहा है यूक्रेन?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   माॅस्को 14 माार्च 2022। रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के बीच एक सवाल उठने लगा है कि क्या रूस पर यूक्रेन भारी पड़ने लगा है? यह बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि युद्ध में रूस को चीन की सहायता की जरूरत पड़ गई […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज