मोदी के मित्रों की मुनाफाखोरी के कारण महंगे हो रहे पेट्रोल और डीजल – धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रमन, बृजमोहन, सरोज फिर सायकल चलाकर विरोध जताये

बंगाल चुनाव के पहले तक मोदी के मित्र पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जमकर करेंगे मुनाफाखोरी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 07 दिसंबर 2020। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी को कांग्रेस ने मोदी निर्मित आपदा करार दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बावजूद देश की जनता को महंगे दर में डीजल और पेट्रोल खरीदना पड़ रहा हैं। इसका मुख्य कारण मोदी के मित्रो की पेट्रोलियम पदार्थों पर जमकर मुनाफाखोरी करना है। मोदी रिलायंस जैसी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिये सरकारी पेट्रोलियम कंपनी को पेट्रोल डीजल के दामों में कमी करने से रोकती है। बिहार चुनाव निपटने के बाद अब बंगाल चुनाव तक देश की जनता को मोदी और उनके मित्रों के मनमानी का खामियाजा उठना पड़ेगा। कोरोना आपदा काल में आम जनता रोजी रोजगार के गम्भीर संकट से जुझ रही है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मंदी के कारण बंदी के कगार पर है। महंगाई अनियंत्रित है आम जनता दैनिक जरूरतों के सामानों की व्यवस्था करने संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में मोदी सरकार द्वारा  जानबूझकर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी किया गया है जिससे जनता की कमर टूट जायेगी। डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी मतलब आलू प्याज शक्कर नमक तेल चावल सहित तमाम प्रकार के दैनिक उपभोग की वस्तु  की कीमत में बढ़ोतरी होना है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा नेत्री राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे के ऊपर तंज कसते हुये पूछा पेट्रोल डीजल के दामो बढोत्तरी के खिलाफ कब सायकल चलाएगी? केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान देश मे पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के वास्तविक कारण होते थे तब यही भाजपा जब विपक्ष में थी और सड़कों पर उतरकर आलू-प्याज की माला पहन कर विरोध करते थे। महंगाई को डायन बताते थे। अब वहीं भाजपा केंद्र में सरकार में हैं और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम यूपीए सरकार के समय के मुकाबला सबसे कम कीमत पर है। ऐसे समय में देश की जनता के ऊपर महंगे पेट्रोल डीजल का बोझ बढ़ाया जा रहा है जो भाजपा महंगाई को डायन बताती रही है अब ऐसा लगता है कि महंगाई डायन नहीं बल्कि भाजपा की मित्र हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बड़ी हास्यास्पद बात है कि देश में पेट्रोल डीजल के दामों के बढ़ोतरी के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को जिम्मेदार ठहरा रहे जबकि हकीकत यह है कि भारत में बढ़े हुए पेट्रोल के दामों के लिए कोई दूसरा नहीं बल्कि मोदी भाजपा की सरकार की मुनाफाखोरी की नीति जिम्मेदार है। जो जानबूझकर जनता को कच्चे तेल की कीमतों की कमी लाभ नहीं दे रही है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं

शेयर करेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए डायल 112 की सेवा किसानों से जोड़ने के दिए निर्देश किसान धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए कर सकेंगे काॅल प्राप्त शिकायतों के समाधान की मुख्य सचिव हर सप्ताह करेंगे समीक्षा छत्तीसगढ़ […]

You May Like

40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम