‘वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया को भारत से उम्मीद’, पोस्ट-बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 मार्च 2026। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आर्थिक विकास को सतत बनाए रखना और उसे मजबूत करना’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार को मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई है।

आपूर्ति शृंखला को लेकर क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वैश्विक आपूर्ति शृंखलाएं पुनर्गठित हो रही हैं, ऐसे समय में भारत की तेज आर्थिक प्रगति विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की दिशा और संकल्प दोनों स्पष्ट हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘अधिक निर्माण करें, अधिक उत्पादन करें, अधिक कनेक्ट करें’ पर जोर देकर कहा गया कि अब समय ‘अधिक निर्यात’ का है।

उत्पादों की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए

मोदी ने कहा कि अब समय है कि भारत अनुसंधान में बड़े पैमाने पर निवेश करे और वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, जिससे अवसरों के नए द्वार खुले हैं। ऐसे में यह देश की जिम्मेदारी है कि उत्पादों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर किसी एक क्षेत्र पर अधिकतम ऊर्जा, बुद्धिमत्ता और संसाधन केंद्रित करने हैं, तो वह गुणवत्ता होनी चाहिए। भारतीय उत्पाद न केवल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरें, बल्कि उन्हें पीछे भी छोड़ें।

पीएम ने उद्योग जगत से क्या कहा?

उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि वे अन्य देशों की जरूरतों और वहां के उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं का गहन अध्ययन करें। उन आवश्यकताओं को समझकर उपयोगकर्ता-अनुकूल उत्पाद विकसित किए जाएं, तभी मुक्त व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों के साथ विकास का राजमार्ग तैयार है और अब भारतीय उद्योग को इस पर तेज गति से आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ा परिवर्तन हो रहा है और अब बाजार केवल लागत नहीं, बल्कि सस्टेनेबिलिटी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन और स्टोरेज (CCUS) मिशन’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से अपील की कि वे सस्टेनेबिलिटी को अपनी मूल व्यावसायिक रणनीति का हिस्सा बनाएं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि जो उद्योग समय रहते स्वच्छ तकनीक में निवेश करेंगे, वे आने वाले वर्षों में नए वैश्विक बाजारों तक बेहतर पहुंच बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट ने इस दिशा में नई राह दिखाई है और उद्योग, निवेशक व विभिन्न संस्थानों को मिलकर इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

ईरान सुप्रीम लीडर की मौत पर जयपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन, काले वस्त्र पहनकर निकाला जुलूस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 03 मार्च 2026। जयपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह खामनेई के निधन की खबर के बाद पुराने शहर में लोगों की भावनाएँ सड़कों पर नजर आईं। पिंक सिटी के जामा मस्जिद इलाके से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं काले वस्त्र धारण कर हाथों […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान