जनता दर्शन में सीएम योगी के सख्त तेवर: बोले- दबंगों और भू-माफिया पर हो कड़ी कार्रवाई, इलाज-शादी के लिए तुरंत मिलेगी मदद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गोरखपुर 17 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनता दर्शन के दौरान विश्वास जताया कि सबकी समस्या का निराकरण सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।

‘बिना भेदभाव मिले न्याय, भू-माफिया और दबंगों पर हो कड़ी कार्रवाई’
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निस्तारण तत्परता और संवेदनशीलता से किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव सभी को न्याय मिले, पात्रों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों का इलाज सुनिश्चित हो और भू-माफिया व दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

‘इलाज के लिए तुरंत मिलेगा पैसा, बेटी की शादी के लिए मिलेंगे ₹1 लाख’
जनता दर्शन में एक महिला ने बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपए मिलने की जानकारी दी और अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी करने को कहा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आए लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों के इलाज में खर्च होने वाले रुपए का अनुमान शीघ्र बनाकर उपलब्ध कराएं, ताकि सरकार तुरंत धन उपलब्ध करा सके। योगी ने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

आंतकवाद पर भारत की चेतावनीः "पाकिस्तान भूगोल में टिकना चाहता या मिटना'', तिलामिलाई उठी पाकिस्तानी सेना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 मई 2026। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। इसी बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) की पाकिस्तान को दी […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड