बीजापुर में शिक्षक की मौत का मामला गरमाया, एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 23 मई 2026। बीजापुर के चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी आत्महत्या मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार शाम गोंडवाना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान कैंडल जलाकर पुजारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में तेलंगा समाज, सर्व आदिवासी समाज, महार समाज, कलार समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ अब तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस जांच की गंभीरता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। समाज प्रमुखों ने आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे पीड़ित परिवार और समाज में असंतोष बढ़ रहा है।

बीजापुर जनपद उपाध्यक्ष एवं तेलंगा समाज के संयोजक दिनेश पुजारी ने कहा कि राजू पुजारी के परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। सभा में निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में पारदर्शी कार्रवाई की मांग की गई। समाज प्रमुखों ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी रोमांच, क्रॉस वोटिंग के गणित से बढ़ी महागठबंधन की टेंशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 23 मई 2026। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों समेत देशभर की 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के निधन से खाली हो रही एक सीट और भाजपा सांसद दीपक प्रकाश […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग