सीएम साय ने दिल्ली में की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात: नक्सल ऑपरेशन और छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट पर हुई चर्चा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/नई दिल्ली 25 जून 2024। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज यानी मंगलवार को संसद भवन दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनायें दी। इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को प्रदेश के बस्तर संभाग में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी दी। सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया कि विजन निर्माण राज्य नीति आयोग की ओर से किया जा रहा है, जिसे एक नवंबर  को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विगत छह महीने में नक्सल विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। 

नियद नेल्लानार योजना की दी जानकारी
सीएम ने नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव)के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने करने, शासन-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं। भविष्य में 29 कैंपों को शुरू करने की योजना है।

Leave a Reply

Next Post

बलौदाबाजार हिंसा पर मायावती बोलीं: बिना शर्त हो निर्दोष लोगों की रिहाई, सीएम साय ने कहा- जहर घोल रहे कुछ लोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 जून 2024। बलौदाबाजार हिंसा पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मामले में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती की भी एंट्री हो चुकी है। बलौदाबाजार हिंसा को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान