लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा घोषणा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे करेगा. इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा. चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है. यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली. नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरू हुई थी।

पिछली बार 7 चरणों में हुए थे चुनाव

2019 में लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए गए थे. पिछली बार 10 मार्च को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी. नतीजे 23 मई को आए थे. उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था।

2019 में क्या रहे थे नतीजे

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 2014 से भी बड़ी जीत हासिल की थी. 2014 में बीजेपी ने 282 सीट जीती थी, जबकि 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, एनडीए ने 353 सीटें हासिल की थी. बीजेपी को 37.7% से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि एनडीए ने 45% वोट हासिल किए थे. कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत सकी थी।

Leave a Reply

Next Post

तमिलनाडु में गरजे प्रधानमंत्री: पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन 'INDI' के घोटाले गिनाए, कहा- सूची बहुत लंबी है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 15 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रचार करने पहुंचे। यहां एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के घोटाले गिनवाए और बोले की सूची अभी […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प