लू यादव की हालत नाजुक, नीतीश अस्पताल पहुंचे, पीएम ने की तेजस्वी से बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 06 जुलाई 2022। पटना के पारस अस्पताल में भर्ती बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव से फोन पर चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। तेजस्वी ने बिहार की जनता से भावुक अपील भी की है। सीएम नीतीश कुमार ने आज पारस अस्पताल जाकर राजद प्रमुख का हालचाल जाना। राजद प्रमुख यादव रविवार को पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। वे पहले से कई रोगों से जूझ रहे थे। सोमवार तड़के उनकी हालत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। नीतीश कुमार ने अस्पताल जाकर राजद नेता तेजस्वी यादव और चिकित्सकों से लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 
फेफड़े में भरा पानी
यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व सीएम के फेफड़े में पानी भर गया है। हालत नाजुक होने से उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। राजद प्रमुख को बेहतर इलाज के लिए आज दोपहर बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। राजद प्रमुख की हालत स्थिर बताई जा रही है। कई डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से बात की और राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राजद प्रमुख के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
तेजस्वी की अपील, घर से दुआ करें, अस्पताल में भीड़ न करें
तेजस्वी यादव ने बिहार व खासकर पटना के लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अपने घरों से ही दुआ करें। अस्पताल में भीड़ से संक्रमण का खतरा है तथा इससे दूसरे मरीजों व उनके स्वजनों को परेशानी भी होगी, इसलिए वहां भीड़ न करें। उधर, लालू प्रसाद यादव की नाजुक तबीयत को देखते हुए राजद ने तेजस्वी यादव को पार्टी प्रमुख के अधिकार दे दिए हैं। अब सभी फैसलों पर तेजस्वी यादव की मंजूरी जरूरी होगी।

Leave a Reply

Next Post

मानसून सत्र : सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, नुपुर शर्मा का बयान बनेगा मुद्दा, गूंजेंगे 35 सांसदों के सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 जुलाई 2022। संसद के 18 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच नूुपुर शर्मा प्रकरण पर टकराव की जमीन तैयार हो गई है। बीते सोमवार तक अकेले लोकसभा में सरकार और विपक्ष के 35 सांसदों ने नुपुर […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट