आनंद विहार की झुग्गी में बीती रात लगी भीषण आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 मार्च 2025। आनंद विहार के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास सोमवार देर रात एक झुग्गी में आग लग गई। आग में झुलस कर तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। तलाशी के दौरान झुग्गी से दमकल कर्मियों को तीन शव झुलसी अवस्था में मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान जग्गी (34), श्याम सिंह (36) और जितेन्द्र (35) के रूप में हुई है। तीनों ओरैया के रहने वाले थे।

दमकल विभाग के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 2.22 बजे कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित एजीसीआर एंक्लेव की झुग्गी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। फिलहाल, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस ने जारी किया बयान
वहीं दूसरी तरफ खबर है कि तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप में एक कैदी की संदिग्ध मौत हो गई है। कैदी मंडोली जेल में था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक झुग्गी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना रात 2.15 बजे की है। आग के दौरान एक गैस सिलेंडर भी फट गया। घटना के बाद सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर दमकल विभाग के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल की टीम भी पहुंची। मृतकों के शवों को शवगृह ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

पलामू में गैंगस्टर को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने की कोशिश, मुठभेड़ में मारा गया अमन साव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पलामू 11 मार्च 2025। झारखंड के पलामू में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अमन साव मारा गया। जानकारी के मुताबिक, पलामू जिले में मंगलवार को पुलिस हिरासत से गैंगस्टर अमन साओ को छुड़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान उसके गिरोह के सदस्यों के साथ पुलिस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप