सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर; पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सरगुजा 01 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना रविवार की सुबह पांच से 5:30 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। कार चालक रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, उसके ट्रक को पीछे किया तो कार और भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार में ही बुरी तरह से दब गए। जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। 

कार में सवार पांचों लोग चंगोराभाठा रायपुर के रहने वाले हैं, वह घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे, उनका प्लान अचानक सरगुजा जिला के मैनपाट में जाने का हो गया, इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास हादसा हो गया। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर को अपनी टीम के साथ कार में फंसे शवों को निकालने के लिए कटर का सहारा लेना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है। 

कार में सवार थे पांच लोग
इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार दिनेश साहू,संजीव, राहुल,दुष्यंत, स्वप्निल की मौत हुई है। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच की थी। पुलिस ने परिजनों को इस हादसे की खबर दे दी है, वह रायपुर से उदयपुर के लिए रवाना हो गए है।

Leave a Reply

Next Post

'सरकार चर्चा करना नहीं चाहती', संसद सत्र स्थगित होने पर कांग्रेस ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 दिसंबर 2024। विपक्ष के हंगामे के बीच संसद के शीत सत्र के पहले हफ्ते में चर्चा न होने पाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संसद में चर्चा न हो पाने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'