आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा ऑपरेशनल बदलाव किया, सौरव गांगुली को मिली यह अहम जिम्मेदारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2024। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 सीजन से पहले बड़ा ऑपरेशनल बदलाव किया है। कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के मालिक जीएमआर और जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने दो साल के रोटेशन के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल (पुरुष) और डब्ल्यूपीएल (महिला) टीमों के लिए क्रिकेट संचालन के प्रबंधन को वैकल्पिक करने के रणनीतिक निर्णय की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के भीतर दोनों टीमों की परिचालन दक्षता को बढ़ाना है। अगले दो साल के लिए जीएमआर ग्रुप दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष टीम का संचालन देखेगी, जबकि जेएसडब्ल्यू महिला टीम के ऑपरेशन्स को मैनेज करेगी। 2027 में यह भूमिका बदल जाएगी जिसमें जेएसडब्ल्यू पुरुष टीम का मैनेजमेंट देखेगा। इस रोटेशन के बावजूद, फ्रेंचाइजी का व्यवसाय संचालन दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन टीम द्वारा संभाला जाता रहेगा। नीलामी, कप्तानी, खिलाड़ियों को बनाए रखने और रिलीज करने सहित प्रमुख निर्णय दिल्ली कैपिटल्स बोर्ड द्वारा लिए जाएंगे, जिसमें जीएमआर और जेएसडब्ल्यू दोनों समूहों के वरिष्ठ नेतृत्व से इनपुट लिया जाएगा।

आईपीएल 2008 में जीएमआर ग्रुप ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम लॉन्च की थी। 2018 में जीएमआर ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी की थी जिसके बाद टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स हो गया था। 2008 से टीम आईपीएल का नियमित रूप से हिस्सा रही है। दिल्ली पहले दो सीजन में सेमीफाइनल में पहुंची और कई बार नॉकआउट में जगह बनाई। 2020 में दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आया और वह उपविजेता बनी। 

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम 2023 में लॉन्च हुई और महिला प्रीमियर लीग के दोनों सत्रों में फाइनल में पहुंची। भारतीय टीमों के अलावा जीएमआर ग्रुप आईएलटी20 लीग में दुबई कैपिटल्स का कामकाज देखेती रहेगी, जबकि जेएसडब्ल्यू एसए20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स का संचालन देखेगा। 

गांगुली बने जेएसडब्ल्यू के क्रिकेट निदेशक
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स ने नया क्रिकेट निदेशक बनाया है। गांगुली आईपीएल में जेएसडब्ल्यू की टीम दिल्ली कैपिटल्स से 2019 में सलाहकार के तौर पर जुड़े और कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम किया। बाद में वह कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक बने।

Leave a Reply

Next Post

रिश्तों की पेचीदगियां और जटिलताओं को उजागर करती है फ़िल्म "क्रिस्पी रिश्ते"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 19 अक्टूबर 2024। हिंदी सिनेमा के दर्शक अनोखी कहानियों और दिलचस्प शीर्षक वाली फिल्मों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जियो सिनेमा पर फीचर फिल्म क्रिस्पी रिश्ते भी इसका अपवाद नहीं है। अपने नाम के अनुसार, यह फिल्म एक शानदार अनुभव […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण