मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कोविड महामारी से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करने मतदान दलों को दिलाई शपथ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय गौरैला में मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन-2020 अंतर्गत नियोजित मतदान दलों के चल रहे प्रशिक्षण कार्य का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने मतदान दलों को कोविड 19 महामारी से बचाव हेतु सभी दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करने की शपथ दिलाई।

मतदान दलों ने शपथ लिया कि  हम कोविड-19 महामारी के इस काल में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार एवं जारी समस्त दिशा-निर्देशों तथा नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे।निर्वाचन कार्य और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार-प्रसार के दौरान मास्क का प्रयोग करेंगे। अपने सभी सहयोगियों को भी मास्क पहनने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने एवं उचित सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु प्रेरित करेंगे।संक्रमण के इस दौर में निर्वाचन सम्बन्धी हर कार्य सुरक्षा और सतर्कता के साथ करेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

इंडिया रिच लिस्ट 2020 : फोर्ब्स ने साल 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी की, मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल टॉप पर

शेयर करेमुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स बने अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी को दूसरा स्थान मिला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2020। देश में सबसे अमीर कौन? जवाब आप भी जानते हैं… मुकेश अंबानी। वह भी एक-दो साल से नहीं, बल्कि लगातार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण