रतलाम में एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे का जन्म, कोलोडियन बेबी को देखकर लोग हैरान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रतलाम 04 जून 2022। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे का जन्म हुआ है। मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि बच्चे के अंग पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं, जिसके चलते फिलहाल उसे एसएनसीयू में इलाज के लिए रखा है। जानकारी के अनुसार बड़ावदा निवासी शफीक की पत्नी साजेदा ने बच्चे को जन्म दिया है। नवजात शिशु के शरीर पर चमड़ी विकसित नहीं हुई है, जिसकी वजह से उसके शरीर की सारी नसें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। चमड़ी के न होने की वजह से बच्चे की आंखें, होंठ पर सूजन है। अविकसित नवजात को देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह एलियन हो। हालांकि डॉक्टर्स इसके पीछे जैनेटिक समस्या बता रहे हैं। मेडिकल टर्म में ऐसे बच्चों को कोलोडियन बेबी कहा जाता है।

आईसीयू इंचार्ज डॉ. नावेद कुरैशी से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को देखकर हर कोई हैरान है, लेकिन यह एक जैनेटिक समस्या है, ऐसे बच्चों को मेडिकल भाषा में कोलोडियन बेबी कहा जाता है। इस जैनेटिक समस्या में गर्भावस्था के दौरान बच्चे की चमड़ी विकसित नहीं होती है और बच्चे के शरीर पर चमड़ी नहीं होने से उसके अंग सूज जाते हैं और नसें बाहर दिखाई देती हैं। अंगों के विकसित न होने के चलते बच्चा मेल है या फीमेल इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि ऐसे बच्चे को इंफेक्शन का ज्यादा खतरा रहता है। बच्चे की उंगलियां और कई अंग भी पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली एयरपोर्ट बड़ा हादसा टला, विमानों के पास पुशबैक वाहन में आग लगने से मचा हड़कंप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2022। दिल्ली एयरपोर्ट के कार्गो बे में शुक्रवार शाम आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि, आग से कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। विमानों के नजदीक लगी इस आग से एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक