डॉ. दीपक जायसवाल ने केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक में भाग लिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 12 फरवरी 2024। दिनांक 10 फ़रवरी 2024 को द्वारका, न्यू दिल्ली स्थित यशोभूमि सभागार में विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना – कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक आयोजित हुई। डॉ. दीपक जायसवाल, सदस्य सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज (ईपीएफओ) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक में बतौर सदस्य भाग लिया जिसकी अधिसूचना भारत सरकार ने विगत माह गजेट में प्रकाशित की थी। यह बैठक भूपेंद्र यादव, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, अध्यक्ष सीबीटी के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। बैठक में रामेश्वर तेली, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री, उपाध्यक्ष सीबीटी, श्रीमती आरती आहूजा, सचिव श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, सह उपाध्यक्ष सीबीटी एवं श्रीमती नीलम शमी राव, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त सह पदेन सदस्य सीबीटी की उपस्थिति में उक्त महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में डॉ. जायसवाल ने निर्धारित एजेंडों पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यों और कर्मचारियों के हित में संगठन की पहलों पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने संगठन के कार्यों की महत्वपूर्णता पर चर्चा की और उसके संबंध में सभी सदस्यों को निर्देशित किया। उन्होंने संगठन के विकास और भविष्य के लिए नए कदमों की भी चर्चा की। यह बैठक संगठन के विभागीय कार्यों को मजबूत करने और कर्मचारियों के हित में नई योजनाओं का निर्माण करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। इस बैठक में मुख्य मुद्दों पर विचार किया गया, जिसमें ईपीएफओ द्वारा प्रबंधित योजनाओं के लिए वार्षिक आंकड़ों और बजट पर चर्चा की गई। विज़न डॉक्यूमेंट वर्ष 2047 की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर भी विचार विमर्श हुआ ।

उक्त बैठक उपरांत डॉ. दीपक जायसवाल ने “ कंसेंट ” महासंघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ के अद्याक्ष हिरंमय पंड्या, महासचिव रविन्द्र हिमटे एवं संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन को शुभकामनाए दी। उक्त जानकारी नेशनल फ्रंट ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (एनएफआईटीयु ) के महासचिव डॉ. विराट जायसवाल ने दी।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा से फिर शुरू हुई न्याय यात्रा, जयराम रमेश बोले- बिहार में पलटी कुमार शासन कर रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 12 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ के कोरबा से फिर से यात्रा शुरू […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई