छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, मां-बेटी की मौत, पिता घायल, दो माह पहले ही बेटी की हुई थी शादी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आरंग 04 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चपरीद में दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी, जिससे बाइक में सवार मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं बाइक चाल रहे पिता घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बता दें कि मृतिका आरती का दो माह पहले ही शादी हुई थी और पहला आषाढ़ मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी.

जानकारी के अनुसार ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू मोटरसाइकल से अपनी पत्नी उत्तरा और बेटी आरती के साथ आरंग आ रहा था. गांव के भाटापारा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक से गिर गए. ट्रक ने महेश साहू की पत्नी उत्तरा साहू और बेटी आरती को चपेट में लिया गया, जिससें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और शराब दुकान को बंद करने की मांग करते हुए आरंग -कुरूद मार्ग में चक्काजाम कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. घटना की गंभीरता को देखते हुए आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला भी तुरंत चपरीद पहुंचे. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए घटना स्थल से आरंग के मर्चुरी लाया गया. इधर आरंग पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दिए दो-दो लाख रुपए के चेक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 जुलाई 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपने निवास कार्यालय में श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चोें को दो-दो लाख रुपए की राशि के चेक बांटे. इसमें मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च