“झारखंड के विकास की स्टेयरिंग अब उनके हाथ में हैं”, शपथ लेने के बाद बोले हेमंत सोरेन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 05 जुलाई 2024। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि 2019 से वर्तमान महागठबंधन सरकार ने यहां के लोगों के हित के अनुसार सभी काम किए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक उतार-चढ़ाव के दौरान चंपई सोरेन ने उन पहलों को आगे बढ़ाया, क्योंकि मैं जेल में था। हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में 5 महीने बाद हेमंत सोरेन ने कार की स्टीयरिंग थामी। बगल में कल्पना सोरेन बैठी हुई थी। उन्होंने पत्रकारों से मजाकिया लहजे में कहा कि देखो यार आगे से हट जाओ। पांच महीने बाद चला रहे हैं। आगे से हट जाओ। पता चला कि किसी को चोट न लग जाये। बहुत सारी ताकतें लगी थी हमको रोकने के लिए। इस दौरान कार में हेमंत सोरेन ने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की स्टेयरिंग अब उनके हाथ में हैं। इस राज्य के प्रति उनकी बहुत सी सोच है। यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, मूलवासी और जल-जंगल-जमीन को लेकर उनके कई विचार हैं। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड देश में अलग तरह का राज्य है। कहने को तो इसे सोने की चिड़िया कहते हैं, लेकिन तकलीफ से कहना पड़ता है कि राज्य के लोग अभी भी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करते हैं। चाहे किसी भी सरकार रही हो उनकी संवेदनशीलता नहीं रही।

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि “2019 में आपने हमें राज्य का दिशा देने का जिम्मा सौंपा, सरकार बनने के बाद कोरोना जैसी महामारी आई। ऐसी स्थिति में देश की हालत क्या थी आप सबको मालूम है। सीमित संसाधन, स्वास्थ्य का घोर अभाव के बावजूद हमने बहुत संवेदनशीलता के साथ काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि आदरणीय चंपई सोरेन जी को अपनी जगह सौंप कर मैं होटवार जेल में चला गया। 5 महीने के बाद न्यायालय के आदेश के बाद मैं बाहर आ पाया। आज मैं फिर से इस राज्य की दिशा को देने के लिए 2019 के संकल्प को पूरा करने के लिए आपके सामने आया हूं। 

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या में 844 करोड़ की लागत से बना रामपथ पहली बारिश में धंसा, सड़कों पर आ गए गड्डे; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अयोध्या 05 जुलाई 2024। उत्तर प्रदेश में पहली ही बारिश में अयोध्या में 844 करोड़ के बजट से नवनिर्मित रामपथ के निर्माण की पोल खोल दी है। करोड़ो की लागत से बने रामपथ पर पहली बारिश में ही गड्ढे बन गए हैं। इर रामपथ का उद्घाटन […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़