रायपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,नागपुर से कोलकाता जा रहा था विमान, यात्रियों में मचा हड़कंप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 नवंबर 2024। रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली। जिसके बाद एहतियातन रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर और विमान को तुरंत खाली कराया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। सुरक्षा के लिहाज से विमान की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, शांति वन पहुंची प्रियंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 नवंबर 2024। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 135वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित नेहरू को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। […]

You May Like

परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर