राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 18 अगस्त 2026। अभिनेत्री कृष्णा गौतम इन दिनों अभिनय और संगीत, दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 12 O’Clock में प्रेतबाधित लड़की का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया था। अब उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जो निर्देशक राम गोपाल वर्मा की अनोखी कार्यशैली की झलक देते हैं।

कृष्णा के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा सेट पर बेहद शांत, विनम्र और धैर्यवान रहते थे। अगर उन्हें लगता कि किसी दिन कलाकार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं दे पा रहा है, तो वे दबाव बनाने के बजाय शूटिंग टालकर कलाकार को तैयारी का समय देते थे। उनका एक खास तरीका कृष्णा को सबसे ज्यादा प्रभावित करता था—वे खुद कलाकारों के संवाद बोलकर वीडियो रिकॉर्ड करते और उन्हें दिखाते, ताकि कलाकार उनके मन में मौजूद भाव, एक्सप्रेशन और सीन की कल्पना को बेहतर समझ सकें।

अभिनय के साथ कृष्णा अपने XYZ Music चैनल को भी आगे बढ़ा रही हैं। चैनल के तीन गाने एक मिलियन से अधिक व्यूज पार कर चुके हैं, जबकि O Janeja और Me & You दो मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके हैं। इस तरह कृष्णा अभिनय और संगीत, दोनों मोर्चों पर अपनी रचनात्मक पहचान को लगातार विस्तार दे रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोदी जी, युवा और छात्र ‘‘दिमागी नक्सली’’ नहीं है, वो हमारे देश के भविष्य हैं - दीपक बैज

शेयर करेयुवाओं को नक्सली बताने के लिए प्रधानमंत्री और भाजपा देश के युवाओं से माफी मांगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 18 अगस्त 2026। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के युवाओं को दिमागी नक्सली बताने पर कड़ ऐतराज जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लाल किला से 15 […]

You May Like

भारतीयों में डायबिटीज-हाई बीपी का डबल अटैक....|....भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान....|....अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?....|....कांगो में इबोला का कहर: 4,000 से अधिक मौतें....|....केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?....|....ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या....|....किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा....|....बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता....|....इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश....|....इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग