छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर कारोबारी और राजनेताओं के घर ईडी की दबिश, छापेमारी से मचा हड़कंप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह-सुबह दबिश दी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में टीम ने रेड डाली है। रायपुर स्थित ट्रांसपोटर विपुल पटेल के घर और बिलासपुर में उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। आईएएस ऑफिसर पी. अंबलगन के रायपुर और दुर्ग-भिलाई स्थित उनके निवास पर छापा पड़ा है। ईडी की टीम राजनेता और व्यापारियों के घर पर कागजातों को खंगाल रही है। जांच-पड़ताल जारी है।शुक्रवार सुबह 4 बजे छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में दबिश दी है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के घर पर भी छापेमारी की है। कागजातों की छानबीन कर रही है। वहीं कारोबारी स्वतंत्र जैन, विपुल पटेल के रायपुर और बिलासपुर स्थित निवास पर छापेमारी की गई है। सीआरपीएफ जवान और अधिकारियों की टीम निवास पर मौजूद है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईएएस, राजनेता और कारोबारियों के घर पर छापे से हड़कंप मचा हुआ है। 

क्या हैं छापेमारी के मायने
बता दें कि आईएएस पी अंबलगन अभी संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में सचिव हैं। इससे पूर्व वे खनिज विभाग में सचिव रह चुके हैं। माना जा रहा है कि आज की कार्रवाई भी पूर्व में पड़े छापों से जोड़कर देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इससे पहले भी आईएएस समीर विश्नोई सहित कोयला कारोबारियों के यहां छापेमारी हुई थी। फिलहाल, इस केस में अभी आईएएस अधिकारी सहित कारोबारी जेल में सजा काट रहे हैं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही है। भूपेश सरकार का आरोप है कि केंद्र की ओर से सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई से राज्य सरकार डरने वाली नहीं है।  

मुख्यमंत्री उठा चुके हैं जांच पर सवाल

ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि, रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं। जांच करना है, तो पनामा घोटाले की क्यों नहीं हो रही है। उसमें रमन सिंह और उनके लड़के का साफ नाम है। बताना चाहिए कि 10 साल में उनकी आय कैसे बढ़ गई। केंद्रीय एजेंसी गैर भाजपा राज्यों में ही भेजी जा रही है। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की छापेमारी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई थी। गुरुवार को आईएएस समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला था। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिले थे।

Leave a Reply

Next Post

गंभीर ने विराट कोहली पर फिर कसा तंज, बोले- शतक बनाना अच्छा है, लेकिन बांग्लादेश से मिली हार न भूलें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जनवरी 2023। टीम इंडिया ने कोलकाता में सीरीज के दूसरे वनडे में श्रीलंका पर चार विकेट से जीत दर्ज कर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद 64 रन बनाए, जिससे भारत ने 43.2 ओवर में […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत