तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आए चार युवक, मौके पर ही हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 13 जून 2023। कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी अंतर्गत बिलासपुर से अम्बिकापुर नेशनल हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों मृतक नाबालिग हैं और चैतमा के कुम्हारपारा मोहल्ले के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान हितेश कुमार केवर्त पिता चंद्रपाल केवर्त उम्र 17 वर्ष, निर्मल टेकाम पिता छतराम टेकाम उम्र 16 वर्ष, आकाश प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति उम्र 17 वर्ष, अश्विन कुमार पटेल पिता रोहित कुमार पटेल उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दो युवक सड़क पर रील वीडियो बना रहे थे और दो युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने चारों युवको को अपनी चपेट में ले लिया। जिस हाइवा से यह हादसा हुआ वह नेशनल हाईवे 130 के निर्माण में लगी है और दिलीप बिल्डकॉन कंपनी की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश की स्थिति बन गई, जिससे नेशनल हाईवे लगभग तीन घंटे तक जाम रहा। चैतमा पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मृतक के परिजनों को आकस्मिक सहायता राशि देकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। चैतमा पुलिस चारो मृतकों के शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ऑयल टैंकर में लगी आग; चार की मौत, तीन घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुुंबई 13 जून 2023। महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। यह दुर्घटना कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड