काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा

admin
शेयर करे

चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम, 27 जुलाई 2026। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में डिप्टी सीएम एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा का दौरा विकास कार्यों के साथ-साथ उनके आत्मीय व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रहा। ग्राम सिंघनपुरी जंगल पहुंचने पर सड़क किनारे खड़े बच्चों को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया, बच्चों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और पास की दुकान से अपने हाथों से उन्हें चॉकलेट दिलाई। इस सहज और आत्मीय व्यवहार ने ग्रामीणों का भी दिल जीत लिया। दौरे के दौरान विजय शर्मा ने सिंघनपुरी जंगल, कुम्हारी, खोलवा और टाटावाही गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

ग्रामीणों की मांग पर डिप्टी सीएम ने सिंघनपुरी जंगल में शीतला मंदिर परिसर के पास मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए तथा बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 3 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। वहीं आश्रित ग्राम कुम्हारी में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत खोलवा में नए आंगनबाड़ी भवन और डोम शेड निर्माण की घोषणा की गई। आश्रित ग्राम कटोरी में आंगनबाड़ी भवन के समीप भूमि समतलीकरण कार्य के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा भी की गई। ग्राम पंचायत टाटावाही के धनौरा वार्ड क्रमांक 13-14 में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और शेड निर्माण के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की गई। साथ ही वार्ड क्रमांक 14 में हैंडपंप स्थापना तथा वार्ड क्रमांक 10 और 13 में 2.60-2.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कराने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देकर लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

Leave a Reply

Next Post

मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप

शेयर करे11 बच्चे मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर, 27 जुलाई 2026। जिले में मलेरिया तेजी से पैर पसार रहा है। मलेरिया के मरीज यहां पर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिन में मलेरिया से यहां के सरकारी हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों की मौत हुई […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान