सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे गहलोत, बोले- पार्टी ने अध्यक्ष बनाना चाहा तो मना नहीं कर पाऊंगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 सितंबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका नाम सबसे आगे है। उन्होंने खुद मीडिया से चर्चा में माना है कि वे राहुल गांधी को मनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे नहीं माने तो पार्टी चाहेगी तो वे अध्यक्ष बनने से इनकार नहीं कर सकेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘मैं आखिरी बार राहुल जी से आग्रह करूंगा कि वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनें, उसके बाद मैं फैसला करूंगा। पार्टी ने मुझे सबकुछ दिया है, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी वह मैं निभाऊंगा। अगर पार्टी को लगता है कि मेरी अध्यक्ष के रूप में जरूरत है तो मैं मना नहीं कर पाऊंगा।‘  

कोच्चि जाकर राहुल गांधी से मिलेंगे गहलोत
दिल्ली पहुंचे गहलोत ने यह भी कहा कि वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का प्रयास करेंगे कि वे पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वे तय करेंगे कि आगे क्या करना है। गहलोत ने कहा, ‘मुझे कांग्रेस की सेवा करनी है। जहां भी मेरा उपयोग है, मैं वहां तैयार रहूंगा। अगर पार्टी को लगता है कि मेरी मुख्यमंत्री के रूप में जरूरत है या अध्यक्ष के रूप में ज्यादा जरूरत है तो मैं मना नहीं कर पाऊंगा। 

थरूर पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय, मिस्त्री से मुलाकात
उधर, अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी आज कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की। थरूर समेत कई नेता कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के पात्र मतदाताओं की सूची प्रत्याशियों को देने की मांग कर चुके हैं। माना जा रहा है कि थरूर इसी सिलसिले में आज मिस्त्री से मिलने पहुंचे।

उधर, कोच्चि में राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद सचिन पायलट ने कहा कि अधिकांश प्रदेश कांग्रेस इकाइयों ने मांग की है कि राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनना चाहिए। राहुल चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह उनका फैसला होगा, लेकिन एक चीज स्पष्ट है कि पार्टी को 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान के बाद नया अध्यक्ष मिल जाएगा। यदि सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए तो राजस्थान का सीएम पद सचिन पायलट को मिल सकता है, वे लंबे समय से इसके लिए इंतजार कर रहे हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, इसलिए कांग्रेस एक तीर से कई निशाने साध सकती है।

Leave a Reply

Next Post

पुतिन ने रूस में सैन्य लामबंदी का दिया आदेश, तीन लाख रिजर्व सैनिकों को बुलाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 सितंबर 2022। यूूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज देश में सैन्य लामबंदी का आदेश दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को तबाह व कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन देशों ने हद पार […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब