24 अप्रैल को ‘दबिश’ खोलेगी रहस्यों की परतें

admin
शेयर करे

‘दबिश’ 24 अप्रैल को देगी बड़ा सिनेमाई झटका

‘दबिश’ में खुलेंगे अपराध और भ्रष्टाचार के राज

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 18 अप्रैल 2026। क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए 24 अप्रैल एक खास तारीख बनने जा रही है, जब निर्देशक मनोज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म “दबिश” सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म सिर्फ एक अपराध कहानी नहीं, बल्कि एक ईमानदार पुलिस अफसर की जिद, संघर्ष और सिस्टम से टकराने की कहानी है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दावा करती है। फिल्म की कहानी डीएसपी रुद्र प्रताप सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने कर्तव्य के प्रति निडर और समर्पित हैं। एक नए शहर में ट्रांसफर के बाद, उनके सामने एक ऐसा मामला आता है जो धीरे-धीरे भ्रष्टाचार और आपराधिक गठजोड़ की गहरी सच्चाइयों को उजागर करता है। हर मोड़ पर सस्पेंस और अनपेक्षित ट्विस्ट दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं।

आमिर मलिक, कल्पना सैनी और अनंत सारस्वत जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों में जान डाल दी है, वहीं फिल्म के तीन गाने—एक आइटम नंबर और दो रोमांटिक ट्रैक—कहानी में भावनात्मक रंग भरते हैं। उत्तर भारत से लेकर मुंबई तक की लोकेशन्स पर शूट हुई यह फिल्म बड़े पैमाने और गहराई दोनों का एहसास कराती है। “दबिश” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि न्याय और सच की तलाश में निकले एक अफसर की दमदार दास्तान है, जिसका क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंका सकता है।

Leave a Reply

Next Post

'सॉफ्टेल' ने बदली रसोई की सोच

शेयर करे‘सॉफ्टेल’ की घरघंटी से हर दिन ताज़गी का स्वाद ‘सॉफ्टेल’ की घरघंटी से लौटी परंपरा (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 18 अप्रैल 2026। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जहां हर चीज़ तेज़ और आसान होती जा रही है, वहीं खाने की शुद्धता और ताज़गी कहीं न कहीं पीछे […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान