शाजापुर में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई , चार लोगों की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

शाजापुर 22 अक्टूबर 2022। मध्य प्रदेश में बीती रात हादसे की खबरों भरी रही। रीवा हादसे के बाद अब शाजापुर जिले में कार खंभे से भिड़ने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। इन्हें शुजालपुर के अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार-शनिवार तड़के तीन बजे बोलाई रोड पलसावद के समीप की बताई जा रही है। अकोदिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे हादसे की सूचना मिली थी। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकाराई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तीन एंबुलेंस की मदद से शुजालपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। 

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान 30 वर्षीय पवन पिता भगवत हाड़ा निवासी पंपापुर गुलाना, 30 साल का बबलू पिता कांटे बाबू निवासी पंपापुर गुलाना, 38 वर्षीय गजेंद्र सिंह ठाकुर कुंजीसिंह निवासी शुजालपुर, 50 वर्षीय दौलत सिंह पिता करणसिंह मेवाड़ा निवासी ग्राम फुलेन के रूप में हुई है। सभी शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

घटनास्थल पर सुबह पहुंचे लोगों ने बताया कि हादसे में कार की हालत देखकर उसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार की रफ्तार बहुत तेज रही होगी। कार सड़क पर बिजली के खंभों को टक्कर मारती हुई खेत में जा पहुंची। इससे कई पेड़ भी टूटे हैं।   

Leave a Reply

Next Post

तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'सितरंग', ओडिशा के आठ जिलों में हाईअलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। मानसून के बाद उत्तर हिंद महासागर में पहला चक्रवाती तूफान सितरंग के मंगलवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है, जिससे बंगाल के साथ-साथ ओडिशा में काली पूजा-दिवाली के आसपास भारी वर्षा हो सकती है. मौसम […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़