एडीएम के पैतृक घर पर विजिलेंस का छापा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रोहतास, 10 अक्टूबर 2026। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहतास जिले में शुक्रवार रात विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गोपालगंज के अपर समाहर्ता (एडीएम) के पैतृक आवास की तलाशी ली गई। इस दौरान टीम को 80 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान संपत्ति, बैंक खातों, निवेश और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। कार्रवाई करीब ढाई घंटे तक चली।

छापेमारी से गांव में मचा हड़कंप

रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के पूर्वी ठोरसन गांव में शुक्रवार रात विजिलेंस टीम अचानक पहुंची। तीन-चार वाहनों के काफिले के साथ आई टीम को देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एडीएम के पैतृक आवास के बाहर जमा रहे और कार्रवाई पर नजर बनाए रखी।

शिकायत के सत्यापन के बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

विजिलेंस के डीएसपी सुरेश राम और डीएसपी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी पांडे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभाग की ओर से शिकायत का सत्यापन करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उनके पैतृक आवास की तलाशी ली गई। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान 80 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण बरामद हुए हैं। इसके अलावा टीम ने आवास पर मौजूद संपत्ति और बैंक खातों, निवेश तथा अचल संपत्तियों से जुड़े संदिग्ध दस्तावेजों की भी गहन जांच की।

वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने एडीएम के पैतृक आवास पर करीब ढाई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। एडीएम पर अपनी वैध आय से लगभग 100 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बरामद संपत्ति और दस्तावेजों के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, टीम संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान

शेयर करेराजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जोधपुर, 10 अक्टूबर 2026। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने […]

You May Like

करीना कपूर: लैंडो नॉरिस के सामने उड़ाया सैफ का मजाक....|....यूएन में भारत की पाकिस्तान को दो टूक....|....दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था नरेश....|....अब 425 रु प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी....|....तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान....|....एडीएम के पैतृक घर पर विजिलेंस का छापा....|....भारत और वेस्टइंडीज मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम....|....ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी एमपी सरकार....|....पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब....|....सीएम हेमंत बिस्वा ने की मंदिर में पूजा-अर्चना