राजधानी के करीब हुआ बड़ा हादसा, 40 लोगों से भरी बस में लगी आग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 जून 2024। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यात्रियों से भरी AC बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. जिस बस में आगजनी हुई है वह महेंद्रा ट्रेवल्स की है. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस CG19F0251 जगदलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी. तभी अभनपुर के मोहन ढाबा के पास अचानक बस में आग लग गई. अभनपुर के मोहन ढाबा के पास बस में अचानक आग लग गई।आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. आग के विकराल रूप लेने से पहले सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आगजनी की घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है. वहीं घटना की सूचना लोगों ने अभनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी है।

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया है. यात्री बस में आग लगने का कारण एसी पाइप फटना बताया जा रहा है. वहीं घटनासथल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अब तक के रुझानों से हुआ साफ, 4 जून को INDIA गठबंधन की बनने जा रही सरकार : राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जून 2024। जैसे-जैसे देश मतदान के अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण की घोषणा करते हुए कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी ने एक्स पर […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट