वडोदरा पुल हादसा: लगातार तीसरे दिन बचाव अभियान जारी, दो लोग अभी भी लापता; अब तक 18 लोगों की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वडोदरा 11 जुलाई 2025। गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल बुधवार सुबह टूट गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय पुल से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा समेत पांच वाहन नदी में गिर गए। इस हादसे में अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान शुक्रवार को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी अनिल धमेलिया ने कहा, गुरुवार रात एक और शव मिलने के साथ ही पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। दो लोग अभी भी लापता हैं। नदी में उफान के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया है और शुक्रवार सुबह फिर से शुरू होगा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की कम से कम 10 टीमों द्वारा पूरे दिन खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

जिलाधिकारी अनिल धमेलिया शुक्रवार सुबह फिर से घटनास्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान शुक्रवार को एक बार फिर से शुरू किया गया है।  एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों को तलाश कर रही हैं, लेकिन बारिश और नदी में भारी गाद (कीचड़) की वजह से बाधा आ रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नदी में बहाव वाली दिशा में चार किलोमीटर दूर तक तलाशी अभियान चल रही हैं। तीन ज्ञात लापता लोगों के अलावा अन्य लोग भी लापता हो सकते हैं, क्योंकि एक कार और नदी में गिरे वाहनों में शामिल एक मिनी ट्रक में सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। ये वाहन दलदल में फंस गए थे। 

तलाशी अभियान में बारिश बनी बाधा
जिलाधिकारी धमेलिया के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश और नदी में गाद (कीचड़) की वजह से बचाव दल को लापता लोगों को तलाश करने में बाधा आ रही है। नदी के बीच में डूबे वाहनों के करीब पहुंचने के लिए किनारे पर एक विशेष पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस बीच, सड़क और भवन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम उच्च स्तरीय जांच के लिए बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। 

गुजरात सरकार ने चार इंजीनियरों को किया निलंबित
वडोदरा पुल हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कार्रवाई करते हुए राज्य सड़क एवं भवन विभाग के चार इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री पटेल के पास ही यह विभाग है। राज्य सरकार ने पुल पर की गई मरम्मत, निरीक्षण और गुणवत्ता जांच पर एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए विशेषज्ञों से कहा था। इस रिपोर्ट के आधार पर ही अधिशाषी अभियंता एनएम नायकवाला, उप कार्यकारी अभियंता यूसी पटेल और आरटी पटेल के अलावा सहायक अभियंता जेवी शाह को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

तीन साल पहले किया था आगाह, विभाग ने नहीं दिया ध्यान: सामाजिक कार्यकर्ता

वडोदार में हुई इस घटना से करीब तीन साल पहले सामाजिक कार्यकर्ता लखन दरबार ने एक सरकारी अधिकारी को पुुल की खतरनाक स्थिति के बारे में आगाह किया था। तब अधिकारी ने भी माना था कि पुल की स्थिति ठीक नहीं है और यह शायद ज्यादा दिन न टिके। हादसे के बाद बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचे लखन दरबार ने पत्रकारों से कहा, राज्य सड़क एवं भवन विभाग को पता था कि पुल खतरनाक स्थिति में है, फिर भी इसे वाहनों के लिए बंद नहीं किया गया। मैंने अगस्त, 2022 में एक सरकारी अधिकारी के साथ बातचीत के दौरान पुल से जुड़ी चिंताओं से अवगत कराया था। पुल की इतनी खराब स्थिति के बावजूद, जिम्मेदार एजेंसियों ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण यह हादसा हुआ। 

लखन और सरकारी अधिकारी के बीच तीन साल पहले हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लखन को राज्य सड़क एवं भवन विभाग के एक अधिकारी से पुल की मरम्मत या नया पुल बनाने का आग्रह करते सुना जा सकता है। लखन अधिकारी से कह रहे हैं कि पुल की हालत ठीक नहीं, लोगों की जान को खतरा है। अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल करेंगे। लखन के मुताबिक, वडोदरा जिला पंचायत सदस्य हर्षद सिंह परमार ने भी विभाग को एक पत्र लिखकर करीब 40 साल पहले बने इस पुल की हालत पर चिंता व्यक्त की थी।

Leave a Reply

Next Post

एक और पति मारा गया: महिला नींद की गोली खिलाकर सबको सुला देती... फिर बुलाती प्रेमी; बच्चों ने बताई मां की करतूत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अलीगढ़ 11 जुलाई 2025। आए दिन प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ के बरला कस्बे के मोहल्ला कोठी में सामने आया है। यहां पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय