कूनो में चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी, 5 नन्हे शावकों का जन्म

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 05 अक्टूबर 2026। कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। यहां मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 चीते ऐसे हैं, जिनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है। खास बात यह है कि KJP21 भारतीय धरती पर जन्म लेने के बाद शावकों को जन्म देने वाली तीसरी मादा चीता बन गई है। इससे पहले मुखी और KGP12 भी भारत में शावकों को जन्म दे चुकी हैं।

बोत्सवाना से जुड़ी नई वंशावली
नए शावकों के जन्म की एक और खास वजह है। इनके पिता बोत्सवाना से भारत लाए गए नर चीता हैं। ऐसे में इन पांच शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंशावली की शुरुआत हुई है। 

प्रोजेक्ट चीता के लिए बड़ी उपलब्धि
कूनो में चीतों की नई पीढ़ी का जन्म प्रोजेक्ट चीता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लगातार हो रहे जन्मों से भारत में चीता आबादी बढ़ने के साथ आनुवंशिक विविधता बढ़ाने की उम्मीद भी मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चीतों के जन्म पर खुशी जताते हुए वन विभाग के अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और कूनो की मैदानी टीम को बधाई दी है। कूनो में पांच नए मेहमानों के आने के साथ अब देश में चीतों की संख्या 60 पहुंच गई है। 

Leave a Reply

Next Post

बारापुला एलिवेटेड रोड फेज 3 पर लगा भीषण जाम

शेयर करेवाहनों की लंबी कतार; परेशान हो रहे चालक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026। दिल्ली के बारापूला एलिवेटेड रोड फेज 3 पर भीषण जाम लगा है। यह जाम मयूर विहार से चलने पर 1 किलोमीटर बाद से शुरू हो गया। नए बारापुला एलिवेटेड रोड से पुराने बारापुला एलिवेटेड […]

You May Like

विराट कोहली के बाद भारत का नंबर-3 कौन होगा?....|....चाइना ओपन: इगा स्वियातेक ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह....|....सेबी चेयरमैन ने निवेशकों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े से किया आगाह....|....शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक....|....यमन के अहम शहर पर हूतियों का कब्जा....|....नोबेल 2026: चिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार....|....मुंबई में छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस....|....'संशोधित फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी': सीजेआई सूर्यकांत की दो टूक....|....बारापुला एलिवेटेड रोड फेज 3 पर लगा भीषण जाम....|....कूनो में चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी, 5 नन्हे शावकों का जन्म