एमपी में भी दिखा किसान आंदोलन का असर, दिल्ली जा रहे 50 से ज्यादा किसानों को पुलिस ने रोका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 13 फरवरी 2023। पंजाब-हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन का असर अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। किसानों की दिल्ली कूच की खबर के बीच राजधानी भोपाल में दिल्ली जा रहे 50 से अधिक किसानों को मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़ा है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के बाद आज उज्जैन भेजा गया है। जहां भारी मात्रा में पुलिस बल और कांग्रेस नेता मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम किसानों के साथ खड़े हैं। अगर दिल्ली तक इनके साथ जाना पड़ा तो जाएंगे। फिलहाल उज्जैन पुलिस ने सभी किसानों को हिरासत में लेकर सुरक्षित जगह भेजा है। किसानों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने आज 13 फरवरी को दिल्ली कूच किया है उधर पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को दिल्ली पहुंचने से पहले रोका जा रहा है। किसान आंदोलन का असर अब प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। भोपाल में कनार्टक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे करीब 50 लोगों को ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद किसानों को उज्जैन ट्रेन से उज्जैन भेजा गया है। इससे पहले श्योपुर में भी दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ 5 किसान नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनका मेडिकल के लिए अस्पताल स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जेल भेजा गया है। 

बता दें कि पंजाब हरियाणा के संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और कर्ज माफी की मांग की थी। मांगें पूरी न होने की सूरत में उन्होंने आंदोलन की बात कही थी । जिसके बाद 12 फरवरी को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच  चंडीगढ़ में साढ़े 5 घंटे मीटिंग भी हुई थी लेकिन दोनों ही दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया और शंभू बार्डर पर इक्ट्ठा होकर दिल्ली कूच की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज बोले- लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सीसीए, नागरिकता छीनने नहीं, देने का है कानून

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 फरवरी 2024। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कोलकाता में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) लागू हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है कि इससे किसी की नागरिकता छीन ली […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण