साउथ के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2022। सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का 23 दिसंबर की सुबह हैदराबाद में स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 87 साल की उम्र में अभिनेता पिछले कुछ महीनों से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सत्यनारायण के निधन की खबर आने के तुरंत बाद पूरी सिनेमा इंडस्ट्री गम में डूब गई है। कथित तौर पर, अभिनेता का अंतिम संस्कार कल 24 दिसंबर को महाप्रस्थानम में होगा। अभिनेता कैकला सत्यनारायण के निधन की जानकारी वामशी और शेखर ने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। वह लिखते हैं, ‘दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण गारू का निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ कैकला सत्यनारायण ने आज सुबह हैदराबाद के फिल्म नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। अभिनेता ने साल 1960 में नागेश्वरम्मा से शादी की और वह दो बेटियों और दो बेटों के माता-पिता हैं। सत्यनारायण का निधन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। फैंस और सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  

पिछले साल भी अभिनेता को सांस फूलने की शिकायत के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी। 87 वर्षीय कैकला पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। अभिनेता के निधन पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े-बड़े कलाकार शोक जता रहे हैं। इन सितारों में नंदमुरी कल्याणराम का नाम भी शामिल है।

कैकला ने करीब 750 फिल्मों में किया था काम

कैकला ने 10 अप्रैल 1960 को एक्ट्रेस नागेश्वरम्मा से शादी की थी। कपल के 4 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटी और 2 बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर में करीब 750 फिल्मों में काम किया है। वो एक्टर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। उन्हें तेलुगु की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF भी प्रस्तुत की थी।

पॉलिटिक्स में भी आजमा चुके थे हाथ

कैकला इसके अलावा पॉलिटिक्स से भी जुड़े हुए थे। वो 1996 में मछलीपट्टनम निर्वाचन क्षेत्र के सांसद भी रह चुके हैं। फिर अगला चुनाव हारने के बाद कैकला सत्यनारायण ने राजनीति छोड़ दी और इसके बाद से वो फिल्मों तक ही सीमित हो गए।

Leave a Reply

Next Post

निर्माता अजय सोनी के रिबेल म्युज़िक ने किए 2 पंजाबी वीडियो रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 दिसंबर 2022। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता अजय सोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस सेवन हॉर्स स्टूडियो के अंतर्गत एक पंजाबी म्युज़िक लेबल रिबेल म्युज़िक लॉन्च की है। मुम्बई के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स में आयोजित एक भव्य समारोह में इस म्युज़िक कंपनी की शुरुआत के साथ […]

You May Like

गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास