यूपी में आंधी-बारिश से तबाही, 51 लोगों की मौत, पेड़ उखड़े, खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 23 मई 2025। उत्तर प्रदेश में बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह तक के बीच लगभग पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश ने तबाही मचाई। इस बीच पेड़ और दीवार गिरने से हुए हादसों में 51 लोगों की मौत हो गई। बिजली के पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटे तो मेरठ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। आगरा, अलीगढ़ क्षेत्र के साथ प्रदेश के अन्य पूर्वी इलाकों में भी 50 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे कई इलाकों में टिन की छतें व छप्पर उड़ गए। राजधानी लखनऊ के साथ अवध के 12 जिलों में बुधवार देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बिजली गिरने से अंबेडकरनगर के कुसुमखोर गांव के अजय सिंह उर्फ गुड्डू (48) की मौत हो गई। दीवार गिरने से अमेठी के मैंझार गांव में सीतापति (59) और अयोध्या में रुदौली निवासी सूर्यकला (55) ने दम तोड़ दिया। ब्रज में भी 17 लोगों की जान चली गई। इनमें आगरा में तीन, कासगंज में चार महिलाओं सहित 6 लोगों की जान चली गई। एटा में पांच, फिरोजाबाद में दो महिलाओं, टूंडला में एक बच्चे की मौत हो गई। बंदायूं के बिल्सी में गिरी दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।

मुरादाबाद में आंधी के दौरान हवा के झोंके से छत से गिरी महिला की मौत हो गई। कानपुर व आसपास और बुंदेलखंड के जिलों में 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें फतेहपुर में पांच, औरैया में चार, कानपुर और कन्नौज में तीन-तीन, इटावा और कानपुर देहात में दो-दो और बुंदेलखंड के झांसी में दो, चित्रकूट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आजमगढ़ के अतरौलिया बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हाथरस में एक युवक, अलीगढ़ में एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा पश्चिम यूपी के मेरठ में एक, बागपत में दो लोगों की मौत हो गई।

आज भी बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में और बढ़ोतरी आएगी। इससे बूंदाबांदी के साथ पारा गिरने से राहत मिलेगी।

सीएम ने दिए तत्काल राहत कार्य के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि में प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। साथ ही, सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजें, ताकि इस संबंध में आगे कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली मार गिराया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 23 मई 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने एक नक्सली को मार गिया है। सर्च अभियान जारी है। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने सुकमा बीजापुर सीमा में हुए मुठभेड़ में भी एक […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया