पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ से 31 अगस्त को खुलेगा बाजार का नया मोर्चा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 27 अगस्त 2026। आईपीओ बाजार में एक और बड़ा इश्यू निवेशकों का ध्यान खींचने को तैयार है। पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 31 अगस्त को खुलेगा और 2 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹546 से ₹575 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 28 अगस्त को खुलेगी।

कंपनी इस पूरी तरह फ्रेश इश्यू के जरिए अधिकतम ₹680 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। निवेशक न्यूनतम 26 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे, यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश ₹14,950 होगा। ₹575 का कैप प्राइस और 26 शेयरों का लॉट साइज आईपीओ को लेकर निवेशकों की शुरुआती दिलचस्पी का अहम आधार बन सकता है।

इश्यू में कम से कम 75% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों  के लिए, अधिकतम 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और अधिकतम 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए उपलब्ध होगा। फ्रेश इश्यू होने के कारण जुटाई जाने वाली पूंजी कंपनी के कारोबार और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

एनएसई को नामित स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है। एक्सिस कैपिटल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। 31 अगस्त से शुरू होने वाला यह आईपीओ आने वाले दिनों में प्राइमरी मार्केट की हलचल बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

बिजली सप्लाई में निजी क्षेत्र की एंट्री सरकार बिजली कंपनी बेचना चाह रही - दीपक बैज

शेयर करेस्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) भी पहले लाने का फैसला हो चुका है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 27 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में बिजली सप्लाई के लिए निजी कंपनियों को लाइसेंस देने और आईपीओ लाकर सरकारी बिजली कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए प्रदेश […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस