जीपीएम के 160 पंचायतों में तैयार किए गए जीवामृत मॉडल फार्म

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 25 अगस्त 2026। राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर किसानों को जागरूक कर रही है। कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर जैविक खेती के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले की कुल 171 पंचायतों में से अब तक 160 पंचायतों में जीवामृत के उपयोग से मॉडल किसान फार्म तैयार किए गए हैं, जिनका आसपास एवं अन्य गांवों के किसानों को भ्रमण कराकर जैविक खेती के लाभों से अवगत कराया जा रहा है।
गौरेला विकासखंड में जीवामृत के उपयोग एवं जैविक खेती पर व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने भाग लिया। किसानों को जीवामृत, मृदा परीक्षण, मिट्टी की गुणवत्ता सुधार, जैविक खेती तथा उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। किसानों को गौरेला के कृषक श्री बृजलाल राठौर के फार्म का भ्रमण भी कराया गया, जहां म्यूटेंट विष्णुभोग धान की फसल में जीवामृत का उपयोग किया गया है। मात्र 22 दिन की फसल में सुगंध आने के साथ ही फसल की बेहतर वृद्धि देखी गई तथा कीट एवं बीमारी का प्रकोप नहीं पाया गया। किसानों ने जीवामृत के उपयोग से प्राप्त सकारात्मक परिणामों को देखकर जैविक खेती अपनाने में विशेष रुचि दिखाई।

Leave a Reply

Next Post

खाली प्लॉट में पानी जमा मिला तो लगेगा जुर्माना

शेयर करेभोपाल कलेक्टर सख्त, लापरवाह सुपरवाइजरों पर होगी कार्रवाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 25 अगस्त 2026। राजधानी भोपाल में डेंगू-मलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने खाली प्लॉटों में जमा पानी का तत्काल निपटारा कराने और लापरवाही मिलने पर […]

You May Like

लिव-इन कपल का खौफनाक कदम....|....IGKV में एक और पेपर लीक....|....'2029 में पीएम की कु्र्सी पर बैठेंगे राहुल गांधी '....|....टीम त्रिलोक श्रीवास के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत....|....पेट्रोल, गैस और शकर के बढ़ते दामों भड़का गुस्सा....|....एशियाई खेल: एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती....|....हॉकी विश्व कप: अपने आखिरी मैच में बेल्जियम का सामना करेगी भारतीय पुरुष टीम....|....युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी- 'जो खेलेगा वो खिलेगा'....|....अमेरिकी सेना का प्लान: पांच ठिकानों पर लगेंगे परमाणु माइक्रोरिएक्टर....|....नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 175 हुआ