खाली प्लॉट में पानी जमा मिला तो लगेगा जुर्माना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 25 अगस्त 2026। राजधानी भोपाल में डेंगू-मलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने खाली प्लॉटों में जमा पानी का तत्काल निपटारा कराने और लापरवाही मिलने पर मौके पर ही जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नगर निगम को कार्रवाई करने को कहा गया है। जानकारी के लिए बतांदे कि इन दिनों डेंगू-मलेरिया के केस बढ़ने लगे हैं। यही वजह है कि प्रशासन अलर्ट पर है।

कुपोषित बच्चों की निगरानी खुद करेंगे कलेक्टर
बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी निर्धारित सेवाएं लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिस क्षेत्र में अभियान आयोजित होगा, वहां कुपोषित बच्चों के फॉलोअप की निगरानी कलेक्टर स्वयं करेंगे।

पोषण सेवाओं में लापरवाही पर नीचे के 5 पर्यवेक्षकों को नोटिस
पोषण सेवाओं की समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया गया कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रदर्शन में सबसे नीचे रहने वाले पांच पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी वहीं सितंबर में प्रस्तावित पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की जानकारी दी गई। जिला टास्क फोर्स के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाने और बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सरकारी कर्मचारियों की स्वास्थ्य पहचान भी बनेगी
कलेक्टर ने जिन शासकीय कर्मचारियों की आभा पहचान संख्या अब तक नहीं बनी है, उनकी पहचान संख्या अभियान चलाकर बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को इसके लिए शिविर और विशेष अभियान चलाने को कहा गया। वहीं टीबी कार्यक्रम के तहत निक्षय पोषण योजना को मजबूत करने के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सहयोग करने वाले संस्थानों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

शेयर करेमायावती बोलीं- गठबंधन से होता है नुकसान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ, 25 अगस्त 2026। राजधानी लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में मायावती ने पंजाब समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों और संगठन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में बसपा आगामी विधानसभा […]

You May Like

भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनैतिक पांखड - दीपक बैज....|....प्रदेश महिला मोर्चा की टीम पहुँची उत्तरप्रदेश, घर-घर दे रही दस्तक....|....संविधान बचाओ का नारा लगाने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास का जवाब दे : भाजपा....|....टीम एसईसीएल में हर लक्ष्य हासिल करने का माद्दा है - सीएमडी हरीश दुहन....|....एटक के 43वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर बेंगलुरु में विशाल मजदूर रैली का आयोजन, 20 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा....|....बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां....|....सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी....|....चिरंजीवी के टॉक शो का प्रोमो जारी....|....रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार?....|....हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और रिश्ते