रेलवे प्रशासन 8 जून से 65 ट्रेन रद्द करने निर्णय को वापस ले जनता को आवागमन में भारी दिक्कत होगी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 मई 2026। रेलवे प्रशासन को 8 जून से 19 जून तक 65 एक्सप्रेस एवं पेसेंजर ट्रेनो को रद्द करने के निर्णय को वापस लेने  की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने 8 जून से 19 जून तक 65 एक्सप्रेस एवं 12 पेसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है वो वर्तमान समय मे उतपन्न पेट्रोल डीजल संकट में घी डालने का काम करेगा।ट्रेन रद्द होने का सीधा सीधा असर रोजमर्रा के काम काज, छात्र, किसान, मजदूरों, शासकीय कर्मचारियों फेक्ट्री कर्मचारियों पर पड़ेगा जो रोज निजी वाहन एवं ट्रेन से रोज आना जाना करते है एक तो पेट्रोल डीजल संकट चल रहा है उससे आम जनता तनाव में है ऐसे में ट्रेन रद्द होने से उनकी परेशानी बढ़ेगी।  

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा 65 एक्सप्रेस एवं 12 पेसेंजर ट्रेनों को रद्द करना जनता के साथ कुठाराघात है एक्सप्रेस रद्द होने से प्रदेश से महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात सहित 10 राज्यों के लिए लोगो को ट्रेन नही मिलेगा। 12 पेसेंजर ट्रेन से रद्द होने से स्थानीय आवागमन भी प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन ऐसे विपरीत समय मे ट्रेन की फेरे बढ़ाये, ट्रेनों की बोगी की संख्या बढ़ाये ताकि जनता ज्यादा से ज्यादा यात्रा के लिए ट्रेन का उपयोग करे ताकि पेट्रोल डीजल पर निर्भरता कम हो।

Leave a Reply

Next Post

नीट की नई तारीख का एलान, अब 21 जून को देशभर में होगी परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई थी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 मई 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने नीट-यूजी की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को होगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। हालांकि, पेपर लीक की आशंका के चलते यह […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान