एल्कोहल से भी ज्यादा नुकसानदायक होती हैं खानपान की ये 4 चीजें, शरीर को बनाने लगती हैं खोखला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 18 जनवरी 2024। हम अक्सर ही सुनते हैं कि मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि वो स्वास्थ्य के लिए अच्छी साबित नहीं होती हैं और यह सही भी है इसीलिए लोग मादक पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं या कम से कम करते हैं. लेकिन, गलती तब होती है जब हम खाने-पीने की आम लेकिन नुकसानदायक चीजों को डाइट का हिस्सा बना लेते हैं. ये चीजें शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से नुकसान पहुंचाती हैं और अंदर से खोखला तक बना देती हैं।

सोडियम शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से प्रभावित करता है. सोडियम के अत्यधिक सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है. इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है. लीवर के लिए भी सोडियम का सेवन नुकसानदायक है. नमक में सोडियम होता है इसीलिए नमक के सीमित सेवन के लिए कहा जाता है. जरूरत से ज्यादा नमक हड्डियां गलाने की क्षमता रखता है।

बाजार से लाई जाने वाली कितनी ही चीजें हैं जिनमें एडेड शुगर होती है. सोडा, कैंडी, पेस्ट्रीज और केक्स में एडेड शुगर होती है. एडेड शुगर वजन तो बढ़ाती ही है, इससे फैटी लीवल की दिक्कत भी बढ़ती है. इसीलिए शुगर का कम सेवन करने पर जोर दिया जाता है और एडेड शुगर ना के बराबर खाना ही बेहतर होता है।

प्रोसेस्ड मीट में सोडियम और नाइट्रेट की जरूरत से ज्यादा मात्रा होती है. इन दोनों से ही सेहत को नुकसान पहुंचता है. इन दोनों के अत्यधिक सेवन से शरीर गंभीर बीमारियों का घर बन सकता है।

सोफ्ट ड्रिंक्स 

आजकल हम बाहर का कुछ भी खाते हैं तो साथ में सोफ्ट ड्रिंक्स जरूर लेते हैं. सोफ्ट ड्रिंक्स अगर रोज-रोज पी जाए तो फैटी लीवर का खतरा पैदा कर सकती हैं. इसीलिए सोफ्ट ड्रिंक्स के बजाय खानपान में ताजा फलों के जूस शामिल किए जा सकते हैं. सोफ्ट ड्रिंक्स में एडेड शुगर भी होती है जोकि फलों के जूस में नहीं होती।

Leave a Reply

Next Post

ये 5 फूड्स रोजाना खाना कर दिया शुरू तो हड्डियां हो जाऐंगे मजबूत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 18 जनवरी 2024। शरीर का ढांचा यानी हड्डियों का समय रहते ध्यान रखना जरूरी होता है. उम्र बढ़ने से और खानपान में पोषक तत्वों और खनिजों की कमी से हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं. इसीलिए हड्डियों को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है. […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच