जमीन विवाद में बेटे ने मां की लाठी से की हत्या, पिता को किया घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 27 जून 2026। जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चीतापाली में शुक्रवार देर रात एक दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी मारकर हत्या कर दी और पिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल से मिली जानकारी के अनुसार चीतापाली निवासी श्याम लाल यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पत्नी-बच्चों के साथ कोरबा शहर में रहता है। घर में श्याम लाल, उनकी पत्नी जानकुंवर और छोटा बेटा रामकुमार यादव रहते थे। रामकुमार दिव्यांग है और लाठी के सहारे चलता है। वह लंबे समय से जमीन का बंटवारा चाह रहा था, लेकिन माता-पिता अभी बंटवारा नहीं करना चाहते थे। शुक्रवार रात करीब 9-10 बजे रामकुमार ने फिर से बंटवारे की बात उठाई। मना करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर रामकुमार ने लाठी से मां जानकुंवर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट से जानकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। इतने से भी मन नहीं भरने पर आरोपी ने पिता श्याम लाल पर भी लाठी बरसाई, जिससे उनका एक पैर टूट गया और हाथ व शरीर पर कई चोटें आईं।

वारदात को अंजाम देने के बाद रामकुमार घर से फरार हो गया। रातभर मां का शव घर में पड़ा रहा। शनिवार सुबह घटना की सूचना उरगा पुलिस को मिली। थाना प्रभारी नवीन पटेल तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल श्याम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

लालू यादव की बेटी अब अयोध्या तक पहुंचीं; रोहिणी आचार्य बोलीं- मौन तोड़ें पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 28 जून 2026। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप