जलयात्रा के साथ जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ; श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए AI-ड्रोन की मदद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अहमदाबाद 11 जून 2025। अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव शुरू हो चुका है। बुधवार को जल यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संत, महंत और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 27 जून को निकाली जाएगी। गुजरात पुलिस ने मुख्य रथ यात्रा जुलूस के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए कमर कस ली है। ड्रोन और एआई सॉफ्टवेयर के जरिये भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी संत दिलीपदास महाराज ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की जल यात्रा में विभिन्न संतों और धार्मिक नेताओं के साथ अन्य श्रद्धालु पूरी आस्था और खुशी के साथ भाग ले रहे हैं। यात्रा बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई है। जल यात्रा के दौरान साबरमती नदी से 108 घड़ों में पवित्र जल भरकर मंदिर लाया जाएगा और जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।

पुलिस ने भगदड़ से निपटने के लिए बनाया प्लान
बंगलूरू समेत अन्य जगहों पर भगदड़ की घटनाओं ने निपटने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है। सहायक पुलिस आयुक्त भरत पटेल ने कहा कि बंगलूरु सहित सामूहिक समारोहों से जुड़ी हाल की घटनाओं से संकेत लेते हुए अहमदाबाद अपराध शाखा एक एआई-संचालित सॉफ्टवेयर की मदद लेगी। पुलिस के अनुसार 27 जून को होने वाले भव्य समारोह में 14 से 15 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
 
सहायक पुलिस आयुक्त भरत पटेल ने कहा कि एआई प्रणाली के तहत, पुलिस नियंत्रण कक्ष में विजुअल एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर यात्रा मार्ग पर तैनात सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लाइव वीडियो फीड प्राप्त करेगा। इससे अनुमान लगाया जा सकेगा कि उस विशेष स्थान पर कितने लोग मौजूद हैं तथा कितने लोग थोड़े समय में वहां पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर लोगों की गिनती करेगा। उस स्थान की अधिकतम क्षमता की गणना करेगा और भविष्य में उस स्थान पर लोगों के आने के बारे में पुलिस को सचेत करेगा। यह प्रणाली हमें समय पर कार्रवाई करने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल को भेजने और यातायात को डायवर्ट करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि एआई संचालित प्रणाली किसी विशेष स्थान की अधिकतम क्षमता, वर्तमान भीड़ घनत्व और भविष्य में आने वाली भीड़ की गणना करने में सक्षम है।

Leave a Reply

Next Post

नमो एप पर जन मन सर्वे में पहले ही दिन 5 लाख से अधिक लोग शामिल; सरकार के काम पर दिए अपने जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 जून 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नमो एप पर जन मन सर्वे की शुरुआत का पहला दिन शानदार रहा। लॉन्च के 26 घंटे के भीतर देशभर से पांच लाख से अधिक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप