उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, प्रधानमंत्री ने चिट्ठी को शेयर करते हुए कहा, इसमें सच्चाई भी, संवेदनाएं भी, इसे जरूर पढ़ें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 सितंबर 2020। राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे पर बवाल बढ़ता जा रहा है।  अपने साथ हुए व्यवहार से नाराज उपसभापति हरिवंश ने एक दिन के उपवास का ऐलान किया है।  इस बाबत हरिवंश ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी।  इस चिट्ठी को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसमें सच्चाई भी, संवेदनाएं भी, इसे जरूर पढ़ें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘माननीय राष्ट्रपति जी को माननीय हरिवंश जी ने जो पत्र लिखा, उसे मैंने पढ़ा. पत्र के एक-एक शब्द ने लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था को नया विश्वास दिया है।  यह पत्र प्रेरक भी है और प्रशंसनीय भी. इसमें सच्चाई भी है और संवेदनाएं भी. मेरा आग्रह है, सभी देशवासी इसे जरूर पढ़ें। ‘

हरिवंश ने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा

उपसभापति हरिवंश ने चिट्ठी में लिखा, ’20 सितंबर को उच्च सदन की जो तस्वीर थी, उससे सदन, आसन की मर्यादा को अकल्पनीय क्षति पहुंची। लोकतंत्र के नाम पर हिंसक व्यवहार हुआ. आसन पर बैठे व्यक्ति को डराने की कोशिश हुई. नियम पुस्तिका फाड़ी गई।’

हरिवंश ने लिखा, ‘दो दिन से गहरी आत्मपीड़ा, आत्मतनाव और मानसिक वेदना में हूं. पूरी रात सो नहीं पाया। मुझे लगता है कि मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ, उसके लिए मुझे एक दिन का उपवास रखना चाहिए. शायद उससे सदस्यों के अंदर आत्मशुद्धि का भाव जागृत हो।’

Leave a Reply

Next Post

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया

शेयर करेराजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया  लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण