कोलइण्डिया स्थापा दिवस पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा सामान वितरण किया गया एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 04 नवंबर 20222। बसंत बिहार क्लब में श्रद्धा महिला मंडल की आदरणीय अध्यक्षा  श्रीमती पूनम मिश्रा की अध्यक्षता में कोल इंडिया स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उमंग से मनाया गया।इस माकूल मौके पर श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती रितांजली पाल तथा श्रीमती राजी श्रीनिवासन सभी कमेटी सदस्या उपस्थित थी। इस पुनीत अवसर पर सभी 252 सफाई कर्मियों को प्रोत्साहन में कंबल और खाने का पैकेट  दिया गया। इस दौरान कोल इंडिया से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमे प्रथम संयुक्त रूप से श्रीमती सीमा तिवारी और श्रीमती दीपिका साहू, दूसरे स्थान पर श्रीमती सुष्मिता माझी और तीसरे स्थान पर श्रीमती रेणु गौतम रही। विजेताओं को आगामी आनंद मेला में पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही आज के इंटरनेट और मोबाइल पर प्रचलित ऑनलाइन गेम के बीच विलुप्त होती प्राचीन खेलों को पुनर्जीवित करते  हुए पिट्टो,  कीत-कीत,  कब्बडी और अन्य आंचलिक खेलों का सफल आयोजन किया गया। चम्मच नींबू रेस (spoon lemon) में प्रथम स्थान पर श्रीमती दीपिका साहू, दूसरे स्थान पर श्रीमती बबिता गुप्ता और तीसरे स्थान पर श्रीमती सीमा तिवारी रही।अध्यक्षा ने इन खेलों को खेलने का प्रोत्साहन देते हुए उन्हें संरक्षण का संदेश दिया। वाकई इस पुरातन खेल को खेलते हुए सभी फिर से अपने बचपन  में लौट गए। कभी कभी छोटी सी स्वाभाविक क्रिया भी सहज रूप में बड़ा संदेश दे जाती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण महिला मंडल का ये कार्यक्रम था जिसके लिए श्रद्धा महिला मंडल गाड़ा गाड़ा बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर एसईसीएल में मनमोहक छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम सम्पन्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 04 नवंबर 2022। कोलइण्डिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 01 नवंबर 2022 को एसईसीएल वसंत विहार स्थित खेल मैदान में निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना/परियोजना श्री एस.के. पाल के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्यगण, […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग