आज से 23 अगस्त तक कई लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 16 अगस्त 2023। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। लोकल ट्रेन में यात्रा करने से पहले ये खबर पढ़ लें। क्योंकि आज 16 से 23 अगस्त तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों के अचानक से रद्द हो जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई स्टेशनों में ट्रेनों के रफ्तार बढ़ाने के लिए सुरक्षा संबंधी सुधार और मेंटेनेंस का काम होना है। इस वजह से रेलवे विभाग ने SECR से चलने वाली नौ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। 

सात दिनों तक अलग-अलग तारीख पर लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर-दुर्ग मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर आदि शामिल हैं। पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों में नौकरी करने वाले, डेली अप-डाउन करने वाले, अधिकतर मध्यम वर्गीय ट्रैवल करते हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों काफी परेशानी होगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 16 से 22 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक बिलासपुर और शहडोल से चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक रायपुर और दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया और कटंगी से चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया से चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 17 से 23 अगस्त तक कटंगी से चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 17 से 23 अगस्त तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 17 से 23 अगस्त तक डोगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने गए तीन युवक डूबे, बंद खदान में नहाने उतरे थे सभी; शव बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव 16 अगस्त 2023। राजनांदगांव के मनगट्टा में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक हादसे के शिकार हो गए। लंबे समय से बंद पड़े खदान में नहाने उतरे युवक पानी में डूब गए। खदान के बाहर खड़े युवकों के एक मित्र ने मदद की आवाज लगाई। घटना […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान